अपराध
08 Jul, 2026

पति ने किया पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, शक के चलते दी जान

अरुणाचल प्रदेश के आलो में अवैध संबंधों के शक में एक पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी है।

आलो, 08 जुलाई।

अरुणाचल प्रदेश के वेस्ट सियांग जिले के आलो में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां आपसी विवाद के बाद एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोप है कि पति ने धारदार हथियार से महिला पर हमला किया, जिससे उसकी जान चली गई।

पुलिस के अनुसार, यह खौफनाक वारदात सोमवार रात करीब 10.30 बजे ओल्ड टाउन स्थित एक क्लब के बाहर हुई। आरोपित टोडक गोमदिर को अपनी पत्नी टोटार गंगक गोमदिर के किसी और से संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर क्लब के भीतर दोनों के बीच तीखी बहस हुई थी।

विवाद बढ़ने पर क्लब कर्मचारियों ने उन्हें बाहर जाने को कहा। जैसे ही वे बाहर निकले, पति ने अपनी गाड़ी से धारदार हथियार (दरांती) निकाला और पत्नी की गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल महिला ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया।

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन मंगलवार सुबह उसने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने घटना के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिए हैं और स्थानीय लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है ताकि सभी तथ्यों को स्पष्ट किया जा सके।

|
आज का राशिफल

जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता चला जाएगा। पर प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। आत्मीय श्रेष्ठता बनेगी। शुभांक-2-5-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 27°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़