गुजरात
08 Jul, 2026

भारी बारिश से सूरत का कपड़ा बाजार बंद, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

सूरत में लगातार मूसलाधार बारिश और बाढ़ जैसी स्थिति के चलते फोस्टा ने सुरक्षा के लिहाज से शहर के सभी कपड़ा बाजार आज बंद रखे हैं।

सूरत, 08 जुलाई।

सूरत में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है, जिसके चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस स्थिति को देखते हुए शहर के अधिकांश कपड़ा बाजार आज पूरी तरह से बंद रखे गए हैं। फोस्टा ने एहतियात बरतते हुए सभी मार्केट को आज बंद रखने का फैसला लिया है।

बाजार बंद होने की घोषणा के बाद से ही व्यापारिक केंद्रों में सन्नाटा पसरा हुआ है। फोस्टा प्रमुख हंसराज ने स्पष्ट किया है कि जिन व्यापारियों की दुकानें बेसमेंट या निचले स्तर पर हैं, उन्हें अपना माल सुरक्षित करने के लिए मार्केट एसोसिएशन से विशेष अनुमति लेनी होगी।

प्रशासन और फेडरेशन की ओर से व्यापारियों को यही सलाह दी गई है कि फिलहाल सुरक्षा को सबसे अधिक प्राथमिकता दी जाए। बाढ़ जैसे हालातों के बीच कोई भी जोखिम उठाना ठीक नहीं है, इसलिए बाजारों को फिर से खोलने का फैसला स्थिति की समीक्षा के बाद लिया जाएगा।

शहर में हो रही लगातार बरसात से कई निचले इलाकों में पानी भर गया है, जिससे बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। स्थानीय प्रशासन ने सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति में राहत और बचाव कार्य बिना देरी के किए जा सकें।

|
आज का राशिफल

जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता चला जाएगा। पर प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। आत्मीय श्रेष्ठता बनेगी। शुभांक-2-5-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 27°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़