Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
असम
26 Oct, 2026

खड़गे की टिप्पणी पर असम भाजपा का धरना, कांग्रेस से माफी की मांग

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिवंगत पिता पर मल्लिकार्जुन खड़गे की कथित टिप्पणी के विरोध में असम भाजपा ने गुवाहाटी में धरना देकर कांग्रेस से माफी मांगने की मांग की।

गुवाहाटी, 26 अक्टूबर।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिवंगत पिता पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में असम भाजपा ने सोमवार को गुवाहाटी में प्रदर्शन किया। पार्टी ने कांग्रेस नेतृत्व से माफी मांगने की मांग की और चेतावनी दी कि ऐसा नहीं होने पर व्यापक जन आंदोलन शुरू किया जाएगा।

भाजपा की गुवाहाटी महानगर जिला इकाई के सैकड़ों कार्यकर्ता सरुसजाई स्थित भोगेश्वर बरुवा खेल परिसर के सामने जुटे और धरना दिया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस, खड़गे और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रंजीव कुमार शर्मा के अनुसार, खड़गे ने 25 अक्टूबर को पटना में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री के पिता के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसी के विरोध में यह प्रदर्शन आयोजित किया गया।

धरने में महानगर जिला भाजपा अध्यक्ष तपन दास, नगांव के विधायक रूपक शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष राकेश दास, महिला मोर्चा अध्यक्ष पुरबी रॉय, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष नबारुण मेधी और किसान मोर्चा अध्यक्ष पंकज बरबोरा सहित कई नेता और पदाधिकारी शामिल हुए।

भाजपा नेता डॉ. प्रदीप ठाकुरिया ने कांग्रेस को सिद्धांतहीन और दिशाहीन बताया। विधायक रूपक शर्मा ने कहा कि खड़गे को कथित टिप्पणी के लिए देशवासियों से जल्द माफी मांगनी चाहिए, अन्यथा आंदोलन किया जाएगा।

प्रदेश उपाध्यक्ष रत्ना सिंह ने कांग्रेस को जनता से कटी हुई पार्टी बताया। प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि चुनावी हार के कारण कांग्रेस नेता राजनीतिक शालीनता की सीमाएं लांघ रहे हैं।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़