Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
असम
26 Oct, 2026

खड़गे की टिप्पणी पर हिमंत सरमा ने साधा निशाना, जुबीन गर्ग मामले पर भी बोले

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने खड़गे की कथित टिप्पणी की आलोचना की और जुबीन गर्ग मामले तथा श्रीभूमि में बिहू दल पर कथित हमले पर भी प्रतिक्रिया दी।

गुवाहाटी, 26 अक्टूबर।

असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिवंगत पिता पर की गई कथित टिप्पणी की निंदा की। उन्होंने कहा कि दूसरों का अपमान करना खड़गे के लिए कोई नई बात नहीं है।

मुख्यमंत्री सोमवार को आजारा में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। वह माजिरगांव आंचलिक सार्वजनिक श्रीश्री लक्ष्मी पूजा के हीरक जयंती समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। आयोजन के दूसरे दिन उन्होंने ‘निमेषिका’ स्मारिका का विमोचन भी किया।

जुबीन गर्ग मामले में न्याय की मांग से जुड़े सवाल पर सरमा ने कहा कि प्रकरण फिलहाल न्यायालय के विचाराधीन है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग जांच की प्रक्रिया में बाधा डालने की कोशिश कर रहे हैं और न्यायपालिका को निशाना बनाकर बयान दे रहे हैं।

वहीं, श्रीभूमि में बिहू दल पर कथित हमले की घटना को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि बराक घाटी के लोगों और विभिन्न संगठनों ने भी इसकी आलोचना की है। उन्होंने बताया कि घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर चुकी है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़