अपराध
08 Jul, 2026

किशनगंज: दो लाख में बेटी को बेचा, दरिंदों ने पांच महीने तक किया दुष्कर्म

किशनगंज में एक कलयुगी मां द्वारा दो लाख रुपये में अपनी 12 वर्षीय बेटी को बेचने और दरिंदों द्वारा उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

किशनगंज, 08 जुलाई।

एक मां ने ममता को कलंकित करते हुए अपनी 12 वर्षीय बेटी को पैसों के लालच में बेच दिया। बहादुरगंज थाना क्षेत्र का यह मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

आरोपी मां ने करीब 2 लाख रुपये के एवज में नाबालिग बेटी का सौदा कर दिया था। इसके बाद उसे मोतिहारी ले जाकर पांच माह तक एक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया।

इस दौरान मुख्य आरोपी अमित राय ने बच्ची को डरा-धमकाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। विरोध जताने पर दरिंदा उसके साथ मारपीट भी करता था। किसी तरह मौका पाकर बच्ची ने पिता को फोन किया, जिसके बाद उसे मुक्त कराया जा सका।

पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुख्य आरोपी अमित राय और उसके साथियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

महिला थाना की एसआई सिमरन भारती ने बताया कि आरोपी मां ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है। मेडिकल जांच के बाद मां को जेल भेज दिया गया है और शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

|
आज का राशिफल

जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता चला जाएगा। पर प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। आत्मीय श्रेष्ठता बनेगी। शुभांक-2-5-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 27°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़