मध्य प्रदेश
29 May, 2026

रीवा में बड़ी कार्रवाई, 9 स्लीपर बसों के रजिस्ट्रेशन निलंबित

रीवा आरटीओ ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई करते हुए नौ स्लीपर बसों के रजिस्ट्रेशन निलंबित कर दिए हैं।

रीवा, 29 मई ।

रीवा में यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े मानकों की अनदेखी करने वाले बस संचालकों पर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने विशेष जांच अभियान के बाद नौ स्लीपर बसों के पंजीयन निलंबित कर दिए हैं।

यह बसें वाराणसी, नागपुर, प्रयागराज, इंदौर और रायपुर जैसे अंतरराज्यीय मार्गों पर संचालित हो रही थीं। जांच के दौरान सुरक्षा मानकों में गंभीर खामियां पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई।

परिवहन आयुक्त मध्य प्रदेश, ग्वालियर के निर्देश पर हुई जांच में सामने आया कि कई बसों में अग्निशमन सुरक्षा उपकरण नहीं लगे थे, जबकि स्लीपर बसों में यह व्यवस्था अनिवार्य होती है। आपात स्थिति में यात्रियों की सुरक्षा के लिए इन उपकरणों का होना आवश्यक माना जाता है।

जांच में यह भी पाया गया कि कई बसों में चालक सीट के पीछे अवैध पार्टिशन डोर लगाए गए थे, जो नियमों के खिलाफ हैं। अधिकारियों के अनुसार आपात स्थिति में यात्रियों के सुरक्षित निकास के लिए यह मार्ग महत्वपूर्ण होता है, इसलिए यह व्यवस्था मोटरयान अधिनियम और नियमों का उल्लंघन है।

कार्रवाई के तहत जिन बसों पर कार्रवाई हुई उनमें महाराष्ट्र, तेलंगाना और अरुणाचल प्रदेश में पंजीकृत वाहन शामिल हैं, साथ ही उज्जैन, आगर-मालवा और देवास में रजिस्टर्ड बसें भी इस सूची में हैं। सभी वाहनों के पंजीयन निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

विभाग ने कहा है कि हाल के समय में स्लीपर बसों में आग और सड़क हादसों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

|
आज का राशिफल

कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कर भला तो हो भला वाली कहावत याद रखें। किसी को हानी पंहुचाने की चेष्टा न करें अन्यथा हानि संभव है। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। कर्ज तथा रोगों से मुक्ति भी संभव है। इच्छित कार्य सफल होंगे। शुभांक-5-6-8

आज का मौसम

भोपाल

27° / 36°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़