मध्य प्रदेश
06 Jun, 2026

खादी बोर्ड अध्यक्ष ने किया कंबल केंद्र और ग्रामोद्योग एम्पोरियम का निरीक्षण

मध्य प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष पंकज जोशी ने मंदसौर में कंबल केंद्र और खादी ग्रामोद्योग एम्पोरियम का निरीक्षण कर खादी उद्योग को मजबूत करने और पीपीपी मॉडल पर विस्तार देने पर जोर दिया।

मंदसौर, 06 जून ।

मध्य प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष पंकज जोशी ने शनिवार को मंदसौर स्थित कंबल केंद्र और खादी ग्रामोद्योग एम्पोरियम का निरीक्षण किया और विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने खादी उद्योग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए नवाचारों और योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर विशेष बल दिया।

उन्होंने कहा कि खादी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर दुकानों का संचालन किया जाएगा, जिससे निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ेगी।

अध्यक्ष ने यह भी कहा कि खादी उत्पादों की गुणवत्ता बनाए रखते हुए उन्हें आमजन तक सस्ती दरों पर उपलब्ध कराने के प्रयास लगातार जारी रहेंगे।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कंबल केंद्र में तैयार हो रहे उत्पादों की गुणवत्ता का अवलोकन किया और उत्पादन प्रक्रिया से जुड़ी मशीनों की भी समीक्षा की।

उन्होंने हैंडलूम, मिलिंग मशीन, बॉयलर मशीन और मॉडिफाइड चरखे का निरीक्षण कर उत्पादन क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए।

इसके बाद उन्होंने खादी बिक्री केंद्रों का दौरा कर उपलब्ध उत्पादों की जानकारी ली और अधिकारियों को प्रचार-प्रसार बढ़ाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत परिसर में पौधारोपण भी किया गया।

|
आज का राशिफल

कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कर भला तो हो भला वाली कहावत याद रखें। किसी को हानी पंहुचाने की चेष्टा न करें अन्यथा हानि संभव है। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। कर्ज तथा रोगों से मुक्ति भी संभव है। इच्छित कार्य सफल होंगे। शुभांक-5-6-8

आज का मौसम

भोपाल

27° / 36°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़