उत्तर प्रदेश
07 Mar, 2026

उरई में जल शक्ति मंत्री ने 6.78 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया

उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने उरई में बेतवा नहर प्रखण्ड और निरीक्षण भवन सहित कुल 6.78 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।

07 मार्च, उरई।

उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को उरई जनपद में सिंचाई और जल संसाधन से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं का विधि-विधान से भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने बेतवा नहर प्रखण्ड प्रथम के तहत विभिन्न निर्माण कार्यों की शुरुआत कर क्षेत्र के विकास को नई गति देने का संदेश दिया।

मंत्री ने जिलेदारी कार्यालय (द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ) के नव निर्माण कार्य का शिलान्यास किया, जिसकी कुल लागत 349.19 लाख रुपये है। इसके अलावा उरई स्थित निरीक्षण भवन के नव निर्माण कार्य का भी भूमि पूजन कर निर्माण कार्य शुरू किया गया, जिसकी लागत 329.53 लाख रुपये है। इन दोनों परियोजनाओं की कुल लागत लगभग 678.72 लाख रुपये है।

मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सिंचाई व्यवस्थाओं को सुदृढ़ और विभागीय कार्यों को आधुनिक बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। इन भवनों के निर्माण से विभागीय संचालन में सुविधा होगी और किसानों को बेहतर सेवाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य तय समय में गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार, जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान सहित सिंचाई विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। 

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

ग्वालियर चिड़ियाघर में सफेद बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया

गांधी प्राणी उद्यान में जन्मे तीन शावकों में एक सफेद और दो रॉयल बंगाल टाइगर शामिल हैं सभी शावक स्वस्थ हैं और विशेष निगरानी में रखे गए हैं।

शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स और निफ्टी कमजोर

शेयर बाजार की शुरुआत में निवेशकों के बीच उतार-चढ़ाव देखने को मिला, सेंसेक्स और निफ्टी में कमजोरी और प्रमुख शेयरों में मिली-जुली चाल बनी रही।

आर्टेमिस-II मिशन में अंतरिक्ष यात्रियों की चांद के साथ पहली नज़दीकी मुलाकात

नासा के आर्टेमिस-II मिशन में अंतरिक्ष यात्री ओरियन कैप्सूल से चंद्रमा का अद्वितीय दृश्य देख रहे हैं और इसे समझने के लिए प्रशिक्षण सामग्री से तुलना कर अपना विश्लेषण कर रहे हैं।

इजरायल ने अमेरिका के रेस्क्यू ऑपरेशन को सराहा, ईरान ने उठाए सवाल

इजरायली प्रधानमंत्री ने अमेरिका के पायलट को ईरान से बचाने वाले ऑपरेशन की सफलता पर ट्रंप को बधाई दी, जबकि ईरान ने इसके दावों पर सवाल उठाए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रदेशभर में उत्सव और जनसम्पर्क अभियान का शुभारंभ

भाजपा ने प्रदेशभर में अपने स्थापना दिवस पर ध्वजारोहण, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान और ‘गांव-बस्ती चलो’ अभियान के माध्यम से जनसम्पर्क कार्यक्रम आयोजित किए।

विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना और 07 अप्रैल की ऐतिहासिक घटनाएँ

07 अप्रैल को डब्ल्यूएचओ की स्थापना हुई और इसे वर्ल्ड हेल्थ डे के रूप में मनाया जाता है। साथ ही इस दिन कई ऐतिहासिक घटनाएँ और महत्वपूर्ण जन्म व निधन भी दर्ज हैं।

GeM में ग्लोबल टेंडर और बहु-मुद्रा बोली की सुविधा शुरू

GeM ने वैश्विक निविदा और बहु-मुद्रा बोली की सुविधा शुरू की है, साथ ही AI आधारित निगरानी से खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बढ़ाई जा रही है।

जयंत चौधरी करेंगे एनसीवीईटी कार्यशाला का उद्घाटन

राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद की पुरस्कार संस्थाओं को नियामकीय समझ और कौशल विकास के लिए एनसीवीईटी कार्यशाला का उद्घाटन जयंत चौधरी करेंगे।

भारतीय रेलवे ने 1,364 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी, सुरक्षा और कावच तैनाती को बढ़ावा

भारतीय रेलवे ने 1,364.45 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी, जिसमें कावच तैनाती, OFC नेटवर्क विस्तार और सिग्नलिंग आधुनिकीकरण शामिल हैं, जिससे परिचालन सुरक्षा और नेटवर्क क्षमता में सुधार होगा।

NSO ने पहली बार लॉन्च किया ASISSE, सेवा क्षेत्र के व्यापक डेटा जुटाने की दिशा में बड़ा कदम

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने ASISSE सर्वे लॉन्च कर भारत के सेवा क्षेत्र का व्यापक डेटाबेस तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है।