मैक्सिको सिटी, 27 मार्च।
अमेरिका की प्रमुख टेनिस खिलाड़ी कोको गॉफ ने मियामी ओपन 2026 के सेमीफाइनल में शानदार खेल दिखाते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। गुरुवार को हुए मुकाबले में गॉफ ने चेक गणराज्य की कैरोलिना मुचोवा को 6-1, 6-1 से पराजित किया।
पहले सेट में गॉफ की शुरुआत थोड़ी धीमी रही और मुचोवा ने पहला गेम ब्रेक लेकर बढ़त बनाई, लेकिन इसके बाद गॉफ ने पूरी पकड़ दिखाते हुए स्कोर बराबर किया और लगातार गेम जीतते हुए सेट अपने नाम कर लिया।
दूसरे सेट में मुचोवा अपना खेल सुधार नहीं पाईं। कई अनफोर्स्ड एरर का लाभ उठाते हुए गॉफ ने तीन बार उनका सर्विस ब्रेक किया और मुकाबला आसानी से जीत लिया। इस जीत के साथ गॉफ का मुचोवा के खिलाफ हेड-टू-हेड रिकॉर्ड 6-0 हो गया।
मुचोवा इस मुकाबले से पहले बेहतरीन फॉर्म में थीं। उन्होंने इस सीजन दोहा खिताब जीता और क्वार्टरफाइनल में विक्टोरिया म्बोको को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन गॉफ के सामने उनका प्रदर्शन कमजोर रहा।
अब फाइनल में कोको गॉफ का सामना वर्ल्ड नंबर-1 आर्यना सबालेंका से होगा, जहां दोनों खिलाड़ी खिताब के लिए भिड़ेंगी।












