रायपुर, 30 मार्च।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 अब निर्णायक चरण में प्रवेश कर चुका है। प्रतियोगिता के छठे दिन आज सोमवार को खेल प्रेमियों के लिए रोमांच अपने चरम पर है, जिसमें हॉकी, फुटबॉल और तीरंदाजी के मुकाबले प्रमुख रूप से आयोजित किए जा रहे हैं।
हॉकी के सेमीफाइनल में पुरुष और महिला दोनों वर्गों की टीमें फाइनल में जगह बनाने के लिए जोरदार संघर्ष कर रही हैं। सुबह महिला वर्ग के मुकाबले बेहद रोमांचक होंगे, जबकि शाम को पुरुष वर्ग के मुकाबलों में जीत के लिए कड़ा संघर्ष देखने को मिलेगा।
फुटबॉल के मैदानों में भी आज राज्यों की टीमों के बीच कड़ी टक्कर होगी। वहीं तीरंदाजी के खेल में खिलाड़ी अपने निशाने को और धार देने के लिए अभ्यास और मुकाबलों में पूरी तन्मयता से जुटे हैं, जिससे आज का दिन खेल उत्सव में चार चाँद लगा देगा।
सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में हर मैच का महत्व ‘करो या मरो’ की स्थिति जैसा है, जहां जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश कर सकेगी।












