फुटबॉल
02 Apr, 2026

छत्तीसगढ़ की महिला टीम का जलवा, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में छत्तीसगढ़ की महिला फुटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए झारखंड को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

रायपुर, 02 अप्रैल।

रायपुर में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के तहत स्वामी विवेकानंद एथलेटिक स्टेडियम कोटा में गुरुवार को महिला फुटबॉल का फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें छत्तीसगढ़ और झारखंड की टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। अंत में छत्तीसगढ़ की टीम ने झारखंड को 1-0 से शिकस्त देकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

मुकाबले की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक और सधे हुए खेल का प्रदर्शन किया। पहले हाफ तक दोनों पक्ष कोई गोल नहीं कर सके और स्कोर 0-0 की बराबरी पर बना रहा। खिलाड़ियों ने बेहतरीन रक्षा और आक्रमण का प्रदर्शन करते हुए मुकाबले को रोमांचक बनाए रखा।

दूसरे हाफ में छत्तीसगढ़ की टीम ने अपना खेल और तेज किया। इसी दौरान टीम की कप्तान किरण पिस्दा ने महत्वपूर्ण गोल दागते हुए अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद छत्तीसगढ़ ने मजबूत रक्षा करते हुए इस बढ़त को अंत तक कायम रखा।

फाइनल मुकाबले में छत्तीसगढ़ की टीम ने बेहतर तालमेल और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। पूरा मैच दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक रहा और खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार और संचालक तनूजा सलाम भी मौजूद रहीं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़