पश्चिम बंगाल
10 Mar, 2026

कोलकाता में दो अलग-अलग सड़क हादसों में सात लोग घायल

कोलकाता के पूर्व मेदिनीपुर और उत्तर 24 परगना में मंगलवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में सात लोग घायल। पुलिस ने जांच शुरू की।

कोलकाता, 10 मार्च

पूर्व मेदिनीपुर और उत्तर 24 परगना जिलों में मंगलवार सुबह दो अलग-अलग सड़क हादसों में सात लोग घायल हो गए। दोनों घटनाओं के बाद कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा।

पूर्व मेदिनीपुर जिले के कोलाघाट थाना क्षेत्र में हल्दिया–मेचेदा राज्य सड़क पर एक सड़क हादसे में पांच यात्री घायल हो गए। मंगलवार सुबह मेचेदा के शांतिपुर गांव के पास हल्दियागामी एक बस और मेचेदा की ओर जा रहे दवाइयों से लदे ट्रक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सुबह बस यात्रियों को लेकर हल्दिया की ओर जा रही थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे दवाइयों से लदे ट्रक ने अचानक नियंत्रण खो दिया और बस से टकरा गया। टक्कर से बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को मेचेदा के पॉपुलर नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

बस चालक ने बताया कि बस के स्टीयरिंग में अचानक समस्या आने से वह नियंत्रण खो बैठा। सूचना मिलने पर कोलाघाट पुलिस मौके पर पहुंची और बस तथा ट्रक को जब्त कर जांच शुरू कर दी। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित रहा।

उधर, उत्तर 24 परगना जिले के कल्याणी एक्सप्रेसवे पर कांचरापाड़ा की ओर जाने वाली लेन में रेत से भरे डंपर और फलों से लदे ट्रक के बीच टक्कर हुई। इस हादसे से कुछ समय सड़क पर यातायात बाधित रहा।

पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बासुदेबपुर थाना क्षेत्र के कालीतला मोड़ के पास तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने सामने चल रहे डंपर को पीछे से टक्कर मारी। टक्कर से डंपर रेलिंग तोड़कर सर्विस रोड पर गिर गया, जबकि ट्रक का डाला टूट गया और फल सड़क पर बिखर गए। दुर्घटना में ट्रक चालक और खलासी घायल हुए।

पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर घटनाओं की जांच शुरू कर दी है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

आईपीएल 2026 में आरसीबी की दमदार जीत से सीएसके पर 43 रन की बड़ी बढ़त

धमाकेदार बल्लेबाजी और सटीक गेंदबाजी के दम पर आरसीबी ने विशाल स्कोर खड़ा कर मुकाबले में पूरी तरह दबदबा बनाया और सीएसके को पीछे छोड़ दिया।

ग्वालियर चिड़ियाघर में सफेद बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया

गांधी प्राणी उद्यान में जन्मे तीन शावकों में एक सफेद और दो रॉयल बंगाल टाइगर शामिल हैं सभी शावक स्वस्थ हैं और विशेष निगरानी में रखे गए हैं।

अमेरिका और चीन के प्रभाव से दूर स्वतंत्र वैश्विक गठबंधन बनाने की अपील

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देशों से किसी एक महाशक्ति पर निर्भर न रहने और लोकतंत्र तथा अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित नई वैश्विक व्यवस्था बनाने का आह्वान किया।

मालदीव में जनमत संग्रह और मेयर चुनाव में सत्ताधारी दल को झटका

संवैधानिक बदलावों को जनता ने नकारा और मेयर चुनावों में विपक्ष के बेहतर प्रदर्शन से सरकार की राजनीतिक स्थिति कमजोर होती नजर आई।

रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में पांच लोगों की मौत कई घायल

रातभर चले हमलों में रिहायशी इलाकों और बाजारों को निशाना बनाया गया जिससे कई शहरों में नुकसान हुआ और सुरक्षा स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएं, बताया करुणा और एकता का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और समाज में करुणा, क्षमा और भाईचारे का संदेश साझा किया।

राष्ट्र प्रथम का मंत्र अपनाएं, युवाओं से नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान

उपराष्ट्रपति ने छात्रों को राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने और नशामुक्त, सशक्त समाज निर्माण के लिए तकनीक व मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

पीएनजी कनेक्शन की संख्या में 3.42 लाख का इजाफा

पेट्रोलियम मंत्रालय ने पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाने और एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, साथ ही वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को बढ़ावा दिया है।

ईरान ने अमेरिकी ए-10 विमान को मार गिराने का दावा दिया, क्षेत्र में तनाव बढ़ा

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी ए-10 विमान मार गिराने का दावा किया और क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सफाई को दी प्राथमिकता

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समीक्षा बैठक में यात्रियों की सुविधा, स्टेशन की सफाई, सुरक्षा और समयपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।