शेयर बाज़ार
26 Mar, 2026

रामनवमी पर शेयर बाजार बंद, मार्च में चार दिन ही कारोबार

बीएसई और एनएसई में रामनवमी के चलते आज ट्रेडिंग बंद रहेगी। मार्च में कुल चार दिन कारोबार होगा, अगले सप्ताह भी दो दिन छुट्टी रहेगी।

नई दिल्ली, 26 मार्च

घरेलू शेयर बाजार में आज छुट्टी रहेगी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में कोई कारोबार नहीं होगा। रामनवमी के अवसर पर यह छुट्टी दी गई है। इस कारण इस कारोबारी सप्ताह में केवल चार दिन ही ट्रेडिंग होगी। अगले सप्ताह भी स्टॉक मार्केट दो दिन बंद रहेगा। महावीर जयंती के कारण 31 मार्च को और गुड फ्राइडे के चलते 3 अप्रैल को बाजार बंद रहेगा, जिससे अगले सप्ताह सिर्फ तीन दिन ही ट्रेडिंग होगी।

स्टॉक एक्सचेंज की सर्कुलर में बताया गया है कि आज बीएसई और एनएसई में इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स, सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बौरोइंग (एसएलबी), करंसी डेरिवेटिव्स और इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव्स में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी। कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में सुबह का सत्र भी बंद रहेगा।

रामनवमी की छुट्टी के चलते मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में भी सुबह के सत्र में कोई कारोबार नहीं होगा। एमसीएक्स पर ट्रेडिंग पूरी तरह से बंद रहेगी। सुबह नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक ट्रेडिंग नहीं होगी, जबकि शाम के सत्र में पांच बजे से रात 11:30 या 11:55 बजे तक सामान्य ट्रेडिंग जारी रहेगी।

स्टॉक मार्केट के हॉलीडे कैलेंडर के अनुसार साल 2026 में जनवरी से दिसंबर तक शनिवार और रविवार के अलावा कुल 16 छुट्टियां होंगी। सबसे ज्यादा छुट्टियां मार्च में दी गई हैं। मार्च में 3 तारीख को होली, 26 मार्च को रामनवमी और 31 तारीख को महावीर जयंती के कारण बाजार बंद रहेगा।

मार्च के बाद 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे, 14 अप्रैल को डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर जयंती, 1 मई को महाराष्ट्र दिवस और 28 मई को बकरीद के कारण बाजार बंद रहेगा। जून में 26 जून को मोहर्रम की छुट्टी होगी। जुलाई और अगस्त में सिर्फ साप्ताहिक छुट्टियां होंगी। सितंबर में 14 तारीख को गणेश चतुर्थी, अक्टूबर में 2 तारीख को महात्मा गांधी जयंती, अक्टूबर में 20 तारीख को दशहरा, 10 नवंबर को दिवाली और बलि प्रतिपदा, 24 नवंबर को श्री गुरु नानक देव गुरु पर्व और दिसंबर में 25 तारीख को क्रिसमस के कारण बाजार बंद रहेगा।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

अमेरिका और चीन के प्रभाव से दूर स्वतंत्र वैश्विक गठबंधन बनाने की अपील

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देशों से किसी एक महाशक्ति पर निर्भर न रहने और लोकतंत्र तथा अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित नई वैश्विक व्यवस्था बनाने का आह्वान किया।

मालदीव में जनमत संग्रह और मेयर चुनाव में सत्ताधारी दल को झटका

संवैधानिक बदलावों को जनता ने नकारा और मेयर चुनावों में विपक्ष के बेहतर प्रदर्शन से सरकार की राजनीतिक स्थिति कमजोर होती नजर आई।

रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में पांच लोगों की मौत कई घायल

रातभर चले हमलों में रिहायशी इलाकों और बाजारों को निशाना बनाया गया जिससे कई शहरों में नुकसान हुआ और सुरक्षा स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएं, बताया करुणा और एकता का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और समाज में करुणा, क्षमा और भाईचारे का संदेश साझा किया।

राष्ट्र प्रथम का मंत्र अपनाएं, युवाओं से नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान

उपराष्ट्रपति ने छात्रों को राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने और नशामुक्त, सशक्त समाज निर्माण के लिए तकनीक व मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

पीएनजी कनेक्शन की संख्या में 3.42 लाख का इजाफा

पेट्रोलियम मंत्रालय ने पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाने और एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, साथ ही वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को बढ़ावा दिया है।

ईरान ने अमेरिकी ए-10 विमान को मार गिराने का दावा दिया, क्षेत्र में तनाव बढ़ा

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी ए-10 विमान मार गिराने का दावा किया और क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सफाई को दी प्राथमिकता

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समीक्षा बैठक में यात्रियों की सुविधा, स्टेशन की सफाई, सुरक्षा और समयपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

बैंक ऑफ अमेरिका ने एपस्टीन पीड़ितों के लिए 72.5 मिलियन डॉलर का निपटान किया

बैंक ऑफ अमेरिका ने जेफरी एपस्टीन से जुड़े सेक्स क्राइम के पीड़ितों के साथ $72.5 मिलियन का समझौता किया, जिसमें करीब 75 महिलाओं के शामिल होने की उम्मीद है।

ट्रम्प के मजाक और सैन्य विवाद से स्टारमर-यूएस रिश्ते संकट में

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा स्टारमर का मजाक उड़ाने और ब्रिटेन की सैन्य नीति पर हमला करने के बाद यूके और अमेरिका के संबंध गहरे संकट में हैं और सुधार मुश्किल प्रतीत होता है।