नई दिल्ली, 27 मार्च 2026
देश के प्रमुख शेयर बाजार में आज शुरुआती सत्र में गिरावट का रुख रहा। कारोबार खुलते ही बिकवाली का दबाव दिखाई दिया, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों में कमजोरी दर्ज हुई। हालांकि कुछ समय पर खरीदारों ने लिवाली बढ़ाने का प्रयास किया, जिससे सूचकांकों में उतार-चढ़ाव देखा गया। पहले एक घंटे के कारोबार के बाद सेंसेक्स 1.41 प्रतिशत और निफ्टी 1.39 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।
इस दौरान प्रमुख शेयरों में टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड, टीसीएस और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स में 1.66 प्रतिशत से 0.27 प्रतिशत तक का उछाल देखा गया। वहीं श्रीराम फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, ग्रासिम और अडानी इंटरप्राइजेज के शेयर 5.80 प्रतिशत से 3.78 प्रतिशत तक गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।
आज कुल 3,010 शेयरों में सक्रिय ट्रेडिंग हुई, जिनमें 697 शेयर लाभ में हरे निशान में और 2,313 शेयर लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से चार में मजबूती रही जबकि 26 में गिरावट दर्ज हुई। निफ्टी के 50 शेयरों में चार शेयर हरे और 46 लाल निशान में बंद हुए।
बीएसई सेंसेक्स आज 389.66 अंक गिरकर 74,883.79 अंक से खुला। शुरुआती खरीदारी से यह 74,904.91 अंक तक पहुंचा, लेकिन बिकवाली के दबाव के कारण 74,189.04 अंक तक फिसल गया। सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 1,059.53 अंक की कमजोरी के साथ 74,213.92 अंक पर कारोबार कर रहा था।
एनएसई निफ्टी ने आज 132.90 अंक की गिरावट के साथ 23,173.55 अंक से कारोबार शुरू किया। शुरुआती रिकवरी के बाद यह 23,186.10 अंक पर पहुंचा, लेकिन फिर बिकवाली का दबाव बढ़ा और निफ्टी सुबह 10:15 बजे 324.55 अंक टूटकर 22,981.90 अंक पर कारोबार कर रहा था।
पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स 1,205 अंक यानी 1.63 प्रतिशत की मजबूती के साथ 75,273.45 अंक पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी ने 394.05 अंक यानी 1.72 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,306.45 अंक पर कारोबार समाप्त किया था।




.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)


