अपराध
18 Jun, 2026

रायपुर में 13 किलो गांजा जब्त, दो अंतर्राज्यीय तस्करों समेत चार गिरफ्तार

रायपुर में पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 13.451 किलोग्राम गांजा बरामद कर दो अंतर्राज्यीय तस्करों सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।

रायपुर, 18 जून।

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के उत्तर जोन ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। संयुक्त कार्रवाई में गुढ़ियारी, पंडरी और उरला थाना पुलिस ने गांजा के परिवहन और बिक्री में संलिप्त आरोपितों को पकड़ा। गिरफ्तार किए गए चार लोगों में दो अंतर्राज्यीय तस्कर शामिल हैं।

उत्तर जोन के डीसीपी मयंक गुर्जर ने बताया कि तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दबिश देकर कार्रवाई की गई। पकड़े गए आरोपितों में झांसी निवासी आकाश रायकवाड और धीरज रायकवाड शामिल हैं। इनके अलावा रायपुर निवासी संतराम निषाद और कमलेश पटेल को भी गिरफ्तार किया गया है।

गुढ़ियारी थाना पुलिस ने कबीर चौक स्थित ओवरब्रिज के नीचे सब्जी बाजार के पास कार्रवाई करते हुए आकाश रायकवाड और धीरज रायकवाड को पकड़ा। दोनों के कब्जे से 9 किलो 866 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 4 लाख 93 हजार रुपये आंकी गई है।

पंडरी थाना पुलिस ने दलदल सिवनी कचरा गोदाम के पास दबिश देकर कमलेश पटेल को गिरफ्तार किया। उसके पास से 2 किलो 285 ग्राम मादक पदार्थ जब्त किया गया, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है।

उरला थाना पुलिस ने बीरगांव के बुधवारी बाजार क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए संतराम निषाद को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 1 किलो 300 ग्राम गांजा मिला, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 53 हजार रुपये है।

तीनों कार्रवाइयों में कुल 13.451 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 6 लाख 72 हजार 550 रुपये बताई गई है। सभी आरोपितों के खिलाफ संबंधित थानों में नारकोटिक एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

|
आज का राशिफल

मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नवीन जिम्मेदारी बढ़ने के आसार रहेंगे। अपने काम को प्राथमिकता से करें। शुभांक-6-8-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 36°

Mostly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़