पश्चिम बंगाल
18 Jun, 2026

योग दिवस को लेकर पश्चिम बंगाल में उत्साह, कोलकाता में होगा मुख्य आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य समारोह की मेजबानी इस वर्ष कोलकाता करेगा और इसके लिए पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में योगाभ्यास तथा तैयारियां तेज हो गई हैं।

कोलकाता, 18 जून।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन को लेकर पश्चिम बंगाल में तैयारियां तेज हो गई हैं। 21 जून को होने वाले मुख्य कार्यक्रम का आयोजन कोलकाता के रेड रोड पर किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति प्रस्तावित है। इसके चलते राजधानी समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में गतिविधियां बढ़ गई हैं।

योग दिवस से पहले ही प्रदेश के कई जिलों में योगाभ्यास शुरू हो चुका है। शैक्षणिक संस्थानों के साथ-साथ अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी लोगों को योग से जोड़ने के लिए अभ्यास सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।

इस वर्ष योग दिवस की थीम ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ निर्धारित की गई है। इसी विषय को केंद्र में रखकर विभिन्न कार्यक्रमों और अभ्यास सत्रों का आयोजन किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता प्रदान की थी। इसके बाद से हर वर्ष देश और दुनिया के विभिन्न स्थानों पर इसका आयोजन किया जाता है।

पिछले वर्ष योग दिवस का मुख्य आयोजन विशाखापट्टनम में हुआ था। वर्ष 2024 में श्रीनगर की डल झील के किनारे कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जबकि 2023 में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग दिवस मनाया गया था। वर्ष 2026 के मुख्य समारोह की मेजबानी का अवसर इस बार कोलकाता को मिला है।

|
आज का राशिफल

मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नवीन जिम्मेदारी बढ़ने के आसार रहेंगे। अपने काम को प्राथमिकता से करें। शुभांक-6-8-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 36°

Mostly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़