अपराध
18 Jun, 2026

मानसिक विक्षिप्त युवती से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

पश्चिम मेदिनीपुर के दांतन क्षेत्र में मानसिक विक्षिप्त युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

पश्चिम मेदिनीपुर, 18 जून।

पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में एक मानसिक विक्षिप्त युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना दांतन क्षेत्र की है, जहां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित संजय भुइयां को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, बेलदा थाना क्षेत्र के दांतन-दो ब्लॉक में सोमवार देर रात युवती अपने घर में सो रही थी। आरोप है कि संजय भुइयां जबरन घर में दाखिल हुआ और युवती को अपने साथ ले गया। इसके बाद उसे पास के एक सुनसान जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया गया।

रात के दौरान युवती के घर से गायब होने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। अगले दिन सुबह युवती पास के जंगल में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे और वह खून से लथपथ थी।

घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए बेलदा थाना और जोड़ागेड़िया पुलिस चौकी की टीम ने जांच शुरू की।

जांच के दौरान मंगलवार रात पुलिस ने स्निफर डॉग की मदद से घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की। तलाशी अभियान में मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने आरोपित संजय भुइयां को गिरफ्तार कर लिया।

बुधवार को आरोपित को दांतन एसीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उसे पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच आक्रोश है और आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

|
आज का राशिफल

मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नवीन जिम्मेदारी बढ़ने के आसार रहेंगे। अपने काम को प्राथमिकता से करें। शुभांक-6-8-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 36°

Mostly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़