सरकार व नीतियाँ
18 Jun, 2026

खांसी की सिरप अब केवल पर्चे पर मिलेगी, सरकार ने बिक्री नियम बदले

केंद्र सरकार ने दवा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए खांसी और अन्य सिरप आधारित दवाओं की बिना पर्ची बिक्री पर रोक लगाने का निर्णय लिया है।

नई दिल्ली, 18 जून।

दवाओं की गुणवत्ता और लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए केंद्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। औषधि नियम, 1945 में बदलाव करते हुए अनुसूची-के से सिरप संबंधी प्रावधान हटा दिए गए हैं।

इस संशोधन के बाद खांसी की सिरप समेत अन्य सिरप आधारित दवाओं की बिना पर्ची बिक्री पर रोक लागू हो गई है। अब ऐसी दवाएं केवल लाइसेंस प्राप्त मेडिकल स्टोर से और पंजीकृत फार्मासिस्ट की निगरानी में ही उपलब्ध होंगी।

नए प्रावधान के तहत किराना दुकानों और गैर-फार्मा प्रतिष्ठानों पर इन दवाओं की बिक्री नहीं की जा सकेगी। सरकार ने यह कदम सिरप में पाए गए विषैले तत्वों की मिलावट और इसके बढ़ते दुरुपयोग पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से उठाया है।

हालांकि, खांसी से राहत देने वाली गोलियां, टैबलेट और लॉजेंज की बिक्री की मौजूदा व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया है और इन्हें पहले की तरह खरीदा जा सकेगा।

माना जा रहा है कि इस निर्णय से ग्रामीण इलाकों में कुछ असुविधा हो सकती है, लेकिन बच्चों की सुरक्षा और स्वयं दवा लेने की प्रवृत्ति से जुड़े जोखिमों को कम करने के लिहाज से इसे एक अहम कदम माना जा रहा है।

|
आज का राशिफल

मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नवीन जिम्मेदारी बढ़ने के आसार रहेंगे। अपने काम को प्राथमिकता से करें। शुभांक-6-8-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 36°

Mostly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़