मध्यप्रदेश सरकार के एक माननीय से पिछले दिनों रातोंरात महत्वपूर्ण विभाग ले लिया गया। गलियारों में चर्चा रही कि किसी बड़ी गंभीर लापरवाही से ऊपर वाले काफी नाराज थे।लिहाजा विभाग भी गया और माननीय देखते रह गए। जब उनसे कारण पूछा गया तो उन्होंने पूरा मामला मीडिया के खाते में डाल दिया। यानी गलती किसी की भी हो, जिम्मेदारी उठाने के लिए आखिर मीडिया तो है ही!
















