मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा जनविश्वास अभियान के माध्यम से प्रदेश की लगभग 8 करोड़ जनता को मोहन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है या नहीं, यह जानने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। प्रति शुक्रवार को मुख्यमंत्री किसी भी जिले में जनता के बीच पहुंचकर सीधा संवाद कर रहे हैं। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई भी हो रही है।
यही कारण है कि जिलों में अधिकारियों के बीच यह चर्चा चल रही है कि कहीं हमारे जिले में तो मुख्यमंत्री जी पधारेंगे। जनता चाहती है जिले में पहुंचें, अधिकारी चाहते हैं न पधारें।
















