मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में 2 लाख नई सरकारी भर्तियों का बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि बीते ढाई वर्षों में लगभग 1 लाख शासकीय भर्तियां पूरी की जा चुकी हैं और अब पुलिस, स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा सहित विभिन्न विभागों में भर्ती प्रक्रिया को तेज़ किया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान' की शुरुआत छिंदवाड़ा से की। इस अभियान के तहत हर शुक्रवार अधिकारी अपने कार्यालयों के बजाय सीधे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनेंगे और उनके त्वरित समाधान के लिए कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं भी इस अभियान में भाग लेंगे और सभी जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी जनता के साथ निरंतर संवाद बनाए रखेंगे।
एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर
बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल
एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध
मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी
मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews
मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7