सागर जिले के बंडा में जहरीली शराब कांड के इनामी आरोपी रवि लखेरा को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। बारायठा के जंगलों में घेराबंदी के दौरान हुई मुठभेड़ में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस के अनुसार रवि लखेरा पर पहले से 25 आपराधिक मामले दर्ज हैं और उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसे जहरीली शराब बनाने का फार्मूला बताने का भी आरोप है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने वैध शराब कारोबार की आड़ में मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश सीमा पर नकली शराब की फैक्ट्री चला रखी थी। जहरीली शराब कांड में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 11 लोग आईसीयू में भर्ती हैं।
एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर
बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल
एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध
मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी
मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews
मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7