Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
राष्ट्रीय खेल
31 Oct, 2026

विश्व आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप में भारत ने शुरुआती दो दिन में जीते 20 पदक

दिल्ली में आयोजित 47वीं विश्व आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण सहित कुल 20 पदक अपने नाम कर लिए हैं।

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर।

दिल्ली के ईस्ट दिल्ली स्थित लीला एम्बियंस कन्वेंशन होटल में खेली जा रही 47वीं विश्व आर्मरेसलिंग और 28वीं विश्व पैरा आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप 2026 के शुरुआती दो दिनों में भारतीय एथलीटों ने दमदार प्रदर्शन किया है। भारतीय खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण, दो रजत और 14 कांस्य सहित कुल 20 पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। पदक तालिका में भारत फिलहाल रूस, कजाखस्तान और तुर्किये के पीछे चौथे स्थान पर मजबूती से बना हुआ है। इस प्रतिष्ठित विश्व चैंपियनशिप में 60 से ज्यादा देशों के 1,700 से अधिक प्रतिभागी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

देश में पहली बार आयोजित हो रही इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ गुरुवार को केंद्रीय संसदीय एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और हमीरपुर सांसद व पूर्व खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने किया। पीपुल्स आर्मरेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (पाफी) द्वारा विश्व आर्मरेसलिंग महासंघ के तत्वावधान में इसका सफल आयोजन किया जा रहा है। पाफी अध्यक्ष प्रीति झंगियानी और प्रो पंजा लीग के सह-संस्थापक परवीन डबास इस भव्य आयोजन की कमान संभाल रहे हैं। उद्घाटन के मौके पर विश्व आर्मरेसलिंग महासंघ के अध्यक्ष असेन हदजीतोदोरोव, महासचिव मिर्सिया सिमिओनेस्कु-सिमिसेल, एशियाई महासंघ अध्यक्ष जीनबेक मुकाम्बेतोव और आर्मरेसलिंग ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख फिल रासमुसेन विशेष रूप से मौजूद रहे।

प्रतियोगिता के पहले दिन 29 अक्टूबर को भारतीय मास्टर्स वर्ग के खिलाड़ियों ने अपना दबदबा बनाते हुए 12 पदकों पर कब्जा जमाया, जिनमें चार स्वर्ण, एक रजत और सात कांस्य शामिल रहे। जिंसीमोल सेबेस्टियन ने शानदार खेल का मुआयना पेश करते हुए ग्रैंड मास्टर महिला 80 किलोग्राम वर्ग में दाएं और बाएं दोनों हाथों की स्पर्धा में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

योगेश चौधरी ने मास्टर महिला 80 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में दाएं हाथ से स्वर्ण और बाएं हाथ से कांस्य पदक हासिल किया। इसी तरह शौकत वीटी ने मास्टर पुरुष 60 किलोग्राम से कम वर्ग में दाएं हाथ से स्वर्ण और बाएं हाथ से कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

ग्रैंड मास्टर महिला 80 किलोग्राम से अधिक वर्ग की दाएं हाथ की प्रतियोगिता में मिनिमोल जोस ने रजत और प्रीथा सी ने कांस्य पदक जीता। इसके अतिरिक्त प्रिया पय्यान कुन्हिवेट्टिल ने मास्टर महिला 80 किलोग्राम वर्ग और मिनी के ने ग्रैंड मास्टर महिला 70 किलोग्राम वर्ग की दोनों हाथों की स्पर्धाओं में कांस्य पदक हासिल किए।

दूसरे दिन 30 अक्टूबर को देश के युवा खिलाड़ियों ने बाएं हाथ की स्पर्धाओं में बेहतरीन तकनीक का प्रदर्शन करते हुए आठ पदक भारत की झोली में डाले। जिम्मिसन मारवेन ने युवा पुरुष 65 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता। आभास राणा ने जूनियर बालक 90 किलोग्राम से अधिक, लैतांसांगा ने युवा पुरुष 55 किलोग्राम से कम, अजय कुमार ने युवा पुरुष 60 किलोग्राम और विष्णुप्रिया पी. ने युवा महिला 80 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक हासिल किए।

सब-जूनियर वर्ग की स्पर्धाओं में आर्यन सिंह ने बालक 45 किलोग्राम से कम, युमनाम चिंगखई सिंह ने बालक 50 किलोग्राम और शेन सलीश ने बालक 70 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया।

भारतीय खिलाड़ियों को व्यावसायिक मंच देने वाली प्रो पंजा लीग में भी ये सितारे अपनी छाप छोड़ेंगे। विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले योगेश चौधरी और आभास राणा 28 नवंबर 2026 को पुणे में आयोजित होने वाले प्रो पंजा लीग पूनावाला गोल्ड संस्करण-दो में चुनौती पेश करेंगे। प्रो पंजा लीग और पूनावाला समूह के संयुक्त सहयोग से होने वाले इस इवेंट में देश-विदेश के दिग्गज आर्मरेसलर हिस्सा लेंगे।

भारतीय दल के 128 खिलाड़ियों ने 101 में से 90 खिताबी मुकाबलों में उतरते हुए 154 स्थानों पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इनमें से 17 एथलीट चौथे स्थान पर रहे। नवीन पॉल ने मास्टर पुरुष 110 किलोग्राम वर्ग और मिस्नगेवभा रिंबाई ने ग्रैंड मास्टर महिला 80 किलोग्राम वर्ग की दोनों हाथों की स्पर्धाओं में चौथा स्थान हासिल किया।

सब-जूनियर से लेकर ग्रैंड मास्टर तक कुल पांच आयु श्रेणियों में मिले ये पदक भारत में आर्मरेसलिंग के बढ़ते प्रभाव और खिलाड़ियों के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होते कदमों को दर्शाते हैं।

शनिवार, 31 अक्टूबर को प्रतियोगिता के तीसरे दिन सब-जूनियर, जूनियर और युवा वर्ग के बालक-बालिकाओं तथा पुरुष-महिला खिलाड़ियों की दाएं हाथ की फाइनल स्पर्धाएं आयोजित होंगी। इन सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण आधिकारिक प्रसारण साझेदार स्वेन पर किया जा रहा है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। अपने हित के काम सुबह-सवेरे निपटा लें। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

19° / 29°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़