राजस्थान
11 Feb, 2026

भरतपुर में ब्लड स्टोरेज यूनिट का लैब टेक्नीशियन 25 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

भरतपुर के राजकीय जनाना चिकित्सालय में कार्यरत लैब टेक्नीशियन को एसीबी ने 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा। संविदा नियुक्ति के नाम पर वसूली का आरोप।

जयपुर, 11 फरवरी।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने भरतपुर के राजकीय जनाना चिकित्सालय की ब्लड स्टोरेज यूनिट (बीएसयू) में कार्यरत प्लेसमेंट कार्मिक लैब टेक्नीशियन राम कुवार को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

एसीबी के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि करौली चौकी को शिकायत प्राप्त हुई थी कि आरोपी, परिवादी को जनाना चिकित्सालय भरतपुर में संविदा आधार पर टॉली पूलर वार्ड बॉय के पद पर नियुक्ति दिलाने के नाम पर 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगकर उसे परेशान कर रहा है। शिकायत के सत्यापन के बाद कार्रवाई की योजना तैयार की गई। उप महानिरीक्षक पुलिस डॉ. रामेश्वर सिंह के पर्यवेक्षण में पुलिस निरीक्षक जगदीश भारद्वाज के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया गया। आरोपी ने परिवादी को अस्पताल बुलाकर 25 हजार रुपये रिश्वत के रूप में लिए, तभी एसीबी टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

एसीबी के महानिरीक्षक पुलिस राजेश सिंह के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच प्रारंभ कर दी गई है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

आईपीएल 2026 में आरसीबी की दमदार जीत से सीएसके पर 43 रन की बड़ी बढ़त

धमाकेदार बल्लेबाजी और सटीक गेंदबाजी के दम पर आरसीबी ने विशाल स्कोर खड़ा कर मुकाबले में पूरी तरह दबदबा बनाया और सीएसके को पीछे छोड़ दिया।

ग्वालियर चिड़ियाघर में सफेद बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया

गांधी प्राणी उद्यान में जन्मे तीन शावकों में एक सफेद और दो रॉयल बंगाल टाइगर शामिल हैं सभी शावक स्वस्थ हैं और विशेष निगरानी में रखे गए हैं।

शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स और निफ्टी कमजोर

शेयर बाजार की शुरुआत में निवेशकों के बीच उतार-चढ़ाव देखने को मिला, सेंसेक्स और निफ्टी में कमजोरी और प्रमुख शेयरों में मिली-जुली चाल बनी रही।

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस पश्चिम एशिया में 30 उड़ानों के साथ सक्रिय

पश्चिम एशिया संकट के बीच एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 30 उड़ानों का संचालन जारी रखा, जबकि इंडिगो की चुनिंदा सेवाएं भी सक्रिय रहीं।

अमेरिका और चीन के प्रभाव से दूर स्वतंत्र वैश्विक गठबंधन बनाने की अपील

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देशों से किसी एक महाशक्ति पर निर्भर न रहने और लोकतंत्र तथा अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित नई वैश्विक व्यवस्था बनाने का आह्वान किया।

मालदीव में जनमत संग्रह और मेयर चुनाव में सत्ताधारी दल को झटका

संवैधानिक बदलावों को जनता ने नकारा और मेयर चुनावों में विपक्ष के बेहतर प्रदर्शन से सरकार की राजनीतिक स्थिति कमजोर होती नजर आई।

रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में पांच लोगों की मौत कई घायल

रातभर चले हमलों में रिहायशी इलाकों और बाजारों को निशाना बनाया गया जिससे कई शहरों में नुकसान हुआ और सुरक्षा स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएं, बताया करुणा और एकता का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और समाज में करुणा, क्षमा और भाईचारे का संदेश साझा किया।

राष्ट्र प्रथम का मंत्र अपनाएं, युवाओं से नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान

उपराष्ट्रपति ने छात्रों को राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने और नशामुक्त, सशक्त समाज निर्माण के लिए तकनीक व मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

पीएनजी कनेक्शन की संख्या में 3.42 लाख का इजाफा

पेट्रोलियम मंत्रालय ने पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाने और एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, साथ ही वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को बढ़ावा दिया है।