अपराध
13 Feb, 2026

पंचायती राज विभाग के सहायक शुभकरण परिहार के पांच ठिकानों पर एसीबी ने मारा छापा

जयपुर में एसीबी ने पंचायती राज विभाग के कनिष्ठ सहायक शुभकरण परिहार के पांच ठिकानों पर छापेमारी कर 75 लाख नकद, सोना-चांदी, आलीशान मकान और 17 हेक्टेयर कृषि भूमि बरामद की।

जयपुर, 13 फरवरी।

आय से अधिक संपत्ति के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने पंचायती राज विभाग के कनिष्ठ सहायक शुभकरण परिहार (छींपा) के पांच ठिकानों पर शुक्रवार तड़के सर्च अभियान चलाया। कार्रवाई में अब तक करीब 75 लाख रुपये नकद, एक किलो से अधिक सोना, लगभग दो किलो चांदी, कई आलीशान मकान और करीब 17 हेक्टेयर कृषि भूमि बरामद हुई है।

एसीबी महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि मुख्यालय जयपुर को गोपनीय शिकायत मिली थी कि ग्राम पंचायत कानासर (पंचायत समिति बाप, जिला फलोदी) में पदस्थापित रहे और वर्तमान में ग्राम पंचायत ऊदट में कार्यरत शुभकरण परिहार ने वैध आय के अलावा करोड़ों की अवैध संपत्ति अर्जित की है। एसीबी एसयू बीकानेर के सत्यापन में आरोपित के खिलाफ वैध आय से 938 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने के तथ्य सामने आए।

उप महानिरीक्षक एसीबी रेंज बीकानेर भूवन भूषण यादव के सुपरविजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार (एसीबी चौकी बीकानेर) और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार (एसयू बीकानेर) की टीमों ने न्यायालय से तलाशी वारंट प्राप्त कर बीकानेर शहर में जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित मातेश्वरी एन्क्लेव, गंगाशहर क्षेत्र के बागीनाडा, आरोपित के गांव पूनरासर तथा फलोदी जिले में पदस्थापन स्थल समेत कुल पांच स्थानों पर एक साथ छापेमारी की।

संपत्तियों में मातेश्वरी एन्क्लेव से करीब 75 लाख रुपए नकद, बीकानेर के ठिकानों से एक किलो से अधिक सोना और करीब दो किलो चांदी, शहर में तीन आलीशान मकान, गांव पूनरासर में एक मकान और करीब 17 हेक्टेयर कृषि भूमि मिली है।

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में विभिन्न स्थानों पर सर्च कार्रवाई जारी है और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के प्रकरण में आगे जांच चल रही है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

ग्वालियर चिड़ियाघर में सफेद बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया

गांधी प्राणी उद्यान में जन्मे तीन शावकों में एक सफेद और दो रॉयल बंगाल टाइगर शामिल हैं सभी शावक स्वस्थ हैं और विशेष निगरानी में रखे गए हैं।

शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स और निफ्टी कमजोर

शेयर बाजार की शुरुआत में निवेशकों के बीच उतार-चढ़ाव देखने को मिला, सेंसेक्स और निफ्टी में कमजोरी और प्रमुख शेयरों में मिली-जुली चाल बनी रही।

आर्टेमिस-II मिशन में अंतरिक्ष यात्रियों की चांद के साथ पहली नज़दीकी मुलाकात

नासा के आर्टेमिस-II मिशन में अंतरिक्ष यात्री ओरियन कैप्सूल से चंद्रमा का अद्वितीय दृश्य देख रहे हैं और इसे समझने के लिए प्रशिक्षण सामग्री से तुलना कर अपना विश्लेषण कर रहे हैं।

इजरायल ने अमेरिका के रेस्क्यू ऑपरेशन को सराहा, ईरान ने उठाए सवाल

इजरायली प्रधानमंत्री ने अमेरिका के पायलट को ईरान से बचाने वाले ऑपरेशन की सफलता पर ट्रंप को बधाई दी, जबकि ईरान ने इसके दावों पर सवाल उठाए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रदेशभर में उत्सव और जनसम्पर्क अभियान का शुभारंभ

भाजपा ने प्रदेशभर में अपने स्थापना दिवस पर ध्वजारोहण, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान और ‘गांव-बस्ती चलो’ अभियान के माध्यम से जनसम्पर्क कार्यक्रम आयोजित किए।

अमेरिका और चीन के प्रभाव से दूर स्वतंत्र वैश्विक गठबंधन बनाने की अपील

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देशों से किसी एक महाशक्ति पर निर्भर न रहने और लोकतंत्र तथा अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित नई वैश्विक व्यवस्था बनाने का आह्वान किया।

मालदीव में जनमत संग्रह और मेयर चुनाव में सत्ताधारी दल को झटका

संवैधानिक बदलावों को जनता ने नकारा और मेयर चुनावों में विपक्ष के बेहतर प्रदर्शन से सरकार की राजनीतिक स्थिति कमजोर होती नजर आई।

रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में पांच लोगों की मौत कई घायल

रातभर चले हमलों में रिहायशी इलाकों और बाजारों को निशाना बनाया गया जिससे कई शहरों में नुकसान हुआ और सुरक्षा स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएं, बताया करुणा और एकता का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और समाज में करुणा, क्षमा और भाईचारे का संदेश साझा किया।

राष्ट्र प्रथम का मंत्र अपनाएं, युवाओं से नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान

उपराष्ट्रपति ने छात्रों को राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने और नशामुक्त, सशक्त समाज निर्माण के लिए तकनीक व मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।