अपराध
20 Feb, 2026

सूरत में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, इंजीनियर और पत्रकार पर रिश्वत का मामला दर्ज

सूरत में एसीबी ने कार्यपालक इंजीनियर और पत्रकार को रिश्वतखोरी के आरोप में फंसाकर जांच शुरू की है।

सूरत, 20 फरवरी।

गुजरात भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सूरत में बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए कार्यपालक इंजीनियर विपुल शशिकांतभाई गणेशवाला और ‘निष्पक्ष गुजरात’ दैनिक से जुड़े पत्रकार महमद इस्माइल उर्फ परवाना जमीलखान पठाण को रिश्वतखोरी के आरोप में फंसाया है।

मिली जानकारी के अनुसार, एक नागरिक द्वारा दर्ज शिकायत में कहा गया कि सब-इंडस्ट्रियल प्लॉट नंबर 134-135 पर बने निर्माण को लेकर नगर निगम ने पहले नोटिस जारी किया और 13 फरवरी 2026 को डिमोलिशन शुरू किया गया, जिसमें ₹1.70 लाख डिमोलिशन चार्ज वसूला गया। आरोप है कि निर्माण कार्य न तोड़ने के बदले इंजीनियर ने पत्रकार के माध्यम से ₹21 लाख की रिश्वत की मांग की, जो बातचीत के बाद ₹15 लाख पर तय हुई। योजना के अनुसार 19 फरवरी को ₹4 लाख और शेष ₹11 लाख बाद में देने का निर्णय हुआ। शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने से इनकार किया और एसीबी से संपर्क किया। ट्रैप दौरान पत्रकार ने ₹4 लाख स्वीकार किए लेकिन शक होने पर मौके से फरार हो गया, जबकि इंजीनियर वहां नहीं मिला।

एसीबी ने दोनों के खिलाफ पद का दुरुपयोग कर आपराधिक साजिश रचने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, और फरार आरोपी की तलाश जारी है। कार्रवाई पुलिस इंस्पेक्टर के.जे. धडुक के नेतृत्व में हुई, जबकि आर.आर. चौधरी (सहायक निदेशक, एसीबी सूरत) ने सुपरविजन किया और पूरी निगरानी बलदेव देसाई (आईपीएस), डिप्टी डायरेक्टर, वडोदरा रेंज ने की।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

ग्वालियर चिड़ियाघर में सफेद बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया

गांधी प्राणी उद्यान में जन्मे तीन शावकों में एक सफेद और दो रॉयल बंगाल टाइगर शामिल हैं सभी शावक स्वस्थ हैं और विशेष निगरानी में रखे गए हैं।

शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स और निफ्टी कमजोर

शेयर बाजार की शुरुआत में निवेशकों के बीच उतार-चढ़ाव देखने को मिला, सेंसेक्स और निफ्टी में कमजोरी और प्रमुख शेयरों में मिली-जुली चाल बनी रही।

आर्टेमिस-II मिशन में अंतरिक्ष यात्रियों की चांद के साथ पहली नज़दीकी मुलाकात

नासा के आर्टेमिस-II मिशन में अंतरिक्ष यात्री ओरियन कैप्सूल से चंद्रमा का अद्वितीय दृश्य देख रहे हैं और इसे समझने के लिए प्रशिक्षण सामग्री से तुलना कर अपना विश्लेषण कर रहे हैं।

इजरायल ने अमेरिका के रेस्क्यू ऑपरेशन को सराहा, ईरान ने उठाए सवाल

इजरायली प्रधानमंत्री ने अमेरिका के पायलट को ईरान से बचाने वाले ऑपरेशन की सफलता पर ट्रंप को बधाई दी, जबकि ईरान ने इसके दावों पर सवाल उठाए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रदेशभर में उत्सव और जनसम्पर्क अभियान का शुभारंभ

भाजपा ने प्रदेशभर में अपने स्थापना दिवस पर ध्वजारोहण, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान और ‘गांव-बस्ती चलो’ अभियान के माध्यम से जनसम्पर्क कार्यक्रम आयोजित किए।

विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना और 07 अप्रैल की ऐतिहासिक घटनाएँ

07 अप्रैल को डब्ल्यूएचओ की स्थापना हुई और इसे वर्ल्ड हेल्थ डे के रूप में मनाया जाता है। साथ ही इस दिन कई ऐतिहासिक घटनाएँ और महत्वपूर्ण जन्म व निधन भी दर्ज हैं।

अमेरिका और चीन के प्रभाव से दूर स्वतंत्र वैश्विक गठबंधन बनाने की अपील

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देशों से किसी एक महाशक्ति पर निर्भर न रहने और लोकतंत्र तथा अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित नई वैश्विक व्यवस्था बनाने का आह्वान किया।

मालदीव में जनमत संग्रह और मेयर चुनाव में सत्ताधारी दल को झटका

संवैधानिक बदलावों को जनता ने नकारा और मेयर चुनावों में विपक्ष के बेहतर प्रदर्शन से सरकार की राजनीतिक स्थिति कमजोर होती नजर आई।

रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में पांच लोगों की मौत कई घायल

रातभर चले हमलों में रिहायशी इलाकों और बाजारों को निशाना बनाया गया जिससे कई शहरों में नुकसान हुआ और सुरक्षा स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएं, बताया करुणा और एकता का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और समाज में करुणा, क्षमा और भाईचारे का संदेश साझा किया।