जम्मू, 25 मार्च।
सीमा सुरक्षा बल ने सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में भल्लर सीमा चौकी के पास बुधवार को एक पाकिस्तानी नागरिक को हिरासत में लिया।
जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देख कर उसे रोकने का प्रयास किया। चुनौती दिए जाने पर उसने आत्मसमर्पण कर दिया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि वह अनजाने में सीमा पार कर गया था। अधिकारियों ने कहा कि सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उसे जल्द ही वापस भेज दिया जाएगा।











