मध्य प्रदेश
04 Apr, 2026

दिशा लर्निंग सेंटर से युवाओं को मिली सफलता की उड़ान, 17 अभ्यर्थियों का सुरक्षा बलों में चयन

छिंदवाड़ा में दिशा लर्निंग सेंटर की निःशुल्क ट्रेनिंग से 17 युवाओं का विभिन्न सुरक्षा बलों में चयन हुआ, जिससे उनकी सफलता की राह आसान हुई।

छिंदवाड़ा, 04 अप्रैल।

मध्यप्रदेश पुलिस की पहल ने युवाओं के सपनों को नई दिशा देते हुए उन्हें सफलता की राह पर आगे बढ़ाया है। “दिशा लर्निंग सेंटर” के माध्यम से दी जा रही निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण फिजिकल ट्रेनिंग का सकारात्मक असर सामने आया है, जिससे युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ने के साथ ही राष्ट्र सेवा की भावना भी सशक्त हो रही है।

राज्य स्तर पर संचालित इस पहल के तहत छिंदवाड़ा पुलिस लाइन में चल रहे दिशा लर्निंग सेंटर से अभ्यर्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। यहां प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं ने विभिन्न सुरक्षा बलों में चयन हासिल कर जिले को गौरवान्वित किया है।

इस उपलब्धि में कुल 17 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, जिनमें 11 युवा रेलवे सुरक्षा बल में शामिल हुए हैं, जबकि 6 अभ्यर्थियों ने कर्मचारी चयन प्रक्रिया के माध्यम से सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में स्थान प्राप्त किया है। चयनित अभ्यर्थियों में कई युवाओं ने अपनी मेहनत और समर्पण से सफलता अर्जित कर अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा प्रस्तुत की है।

इस सफलता के पीछे पुलिस अधिकारियों और प्रशिक्षकों की निरंतर मेहनत और मार्गदर्शन का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। नियमित दायित्वों के साथ-साथ प्रशिक्षकों ने विशेष प्रयास करते हुए अभ्यर्थियों को बेहतर प्रशिक्षण दिया, जिससे वे प्रतियोगी परीक्षाओं और चयन प्रक्रिया में सफल हो सके।

उल्लेखनीय है कि यह केंद्र केवल शारीरिक प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी एक समग्र मंच उपलब्ध कराता है। यहां सैकड़ों पुस्तकें, पत्रिकाएं और अध्ययन सामग्री के साथ-साथ इंटरनेट और कंप्यूटर की सुविधा दी गई है। साथ ही समय-समय पर करियर मार्गदर्शन और प्रेरणादायक सत्रों का आयोजन भी किया जाता है, जिससे युवाओं को अपने लक्ष्य तक पहुंचने में मदद मिल रही है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़