मध्य प्रदेश
14 Mar, 2026

कटनी के बरही में किसान सम्मेलन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, 243.22 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कटनी के बरही में किसान सम्मेलन में शामिल होकर 243.22 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ वितरित करेंगे।

भोपाल, 14 मार्च।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को कटनी जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विजयराघवगढ़ क्षेत्र के बरही में आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल होंगे और करीब 243.22 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले निर्माण एवं विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

जनसंपर्क अधिकारी मनोज श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत बरही के बड़े तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही वे बड़े तालाब से श्री विजयनाथ धाम मंदिर प्रांगण स्थित सभा स्थल तक आयोजित आभार रैली में भी शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री किसान सम्मेलन के दौरान कृषि और उससे जुड़े विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। साथ ही वे विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को भी लाभ वितरित करेंगे। इनमें प्रधानमंत्री कृषक मित्र योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना, सुपर सीडर योजना, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, स्व-सहायता समूह बैंक योजना और रिस्पोंसिबल टूरिज्म होम स्टे योजना से जुड़े सात लाभार्थियों को हितलाभ प्रदान किए जाएंगे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

आईपीएल 2026 में आरसीबी की दमदार जीत से सीएसके पर 43 रन की बड़ी बढ़त

धमाकेदार बल्लेबाजी और सटीक गेंदबाजी के दम पर आरसीबी ने विशाल स्कोर खड़ा कर मुकाबले में पूरी तरह दबदबा बनाया और सीएसके को पीछे छोड़ दिया।

ग्वालियर चिड़ियाघर में सफेद बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया

गांधी प्राणी उद्यान में जन्मे तीन शावकों में एक सफेद और दो रॉयल बंगाल टाइगर शामिल हैं सभी शावक स्वस्थ हैं और विशेष निगरानी में रखे गए हैं।

अमेरिका और चीन के प्रभाव से दूर स्वतंत्र वैश्विक गठबंधन बनाने की अपील

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देशों से किसी एक महाशक्ति पर निर्भर न रहने और लोकतंत्र तथा अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित नई वैश्विक व्यवस्था बनाने का आह्वान किया।

मालदीव में जनमत संग्रह और मेयर चुनाव में सत्ताधारी दल को झटका

संवैधानिक बदलावों को जनता ने नकारा और मेयर चुनावों में विपक्ष के बेहतर प्रदर्शन से सरकार की राजनीतिक स्थिति कमजोर होती नजर आई।

रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में पांच लोगों की मौत कई घायल

रातभर चले हमलों में रिहायशी इलाकों और बाजारों को निशाना बनाया गया जिससे कई शहरों में नुकसान हुआ और सुरक्षा स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएं, बताया करुणा और एकता का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और समाज में करुणा, क्षमा और भाईचारे का संदेश साझा किया।

राष्ट्र प्रथम का मंत्र अपनाएं, युवाओं से नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान

उपराष्ट्रपति ने छात्रों को राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने और नशामुक्त, सशक्त समाज निर्माण के लिए तकनीक व मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

पीएनजी कनेक्शन की संख्या में 3.42 लाख का इजाफा

पेट्रोलियम मंत्रालय ने पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाने और एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, साथ ही वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को बढ़ावा दिया है।

ईरान ने अमेरिकी ए-10 विमान को मार गिराने का दावा दिया, क्षेत्र में तनाव बढ़ा

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी ए-10 विमान मार गिराने का दावा किया और क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सफाई को दी प्राथमिकता

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समीक्षा बैठक में यात्रियों की सुविधा, स्टेशन की सफाई, सुरक्षा और समयपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।