Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
टॉप न्यूज़
26 Oct, 2026

धर्मशाला में पैराग्लाइडिंग हादसा, बुल्गारियाई पायलट की मौत; ब्रिटिश नागरिक को सुरक्षित बचाया

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में तेज हवाओं के बीच पैराग्लाइडिंग हादसे में बुल्गारिया के 47 वर्षीय पायलट की मौत हो गई, जबकि ब्रिटेन के 63 वर्षीय नागरिक को बचाव दल ने सुरक्षित निकाल लिया।

धर्मशाला, 26 अक्टूबर।

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में खनियारा-योल क्षेत्र के पास पैराग्लाइडिंग हादसे में बुल्गारिया के 47 वर्षीय पायलट मैक्सिम वैलेंटिनोविच गैवरिलिचेंको की मौत हो गई। हादसे में ब्रिटेन के 63 वर्षीय नागरिक स्टीफन एंटनी पर्डी को सुरक्षित बचा लिया गया। दोनों ने रविवार को बीड़-बिलिंग से उड़ान भरी थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज हवाओं के कारण राइजिंग स्टार पीक के पास यह दुर्घटना हुई।

पुलिस और प्रशासन के अनुसार, मैक्सिम 7 अक्टूबर को पर्यटक वीजा पर भारत आए थे। रविवार दोपहर करीब तीन से साढ़े तीन बजे के बीच खनियारा-योल क्षेत्र में हादसे की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल और स्थानीय हिम संसार बचाव दल ने संयुक्त अभियान शुरू किया।

रातभर चला बचाव अभियान

बचाव दल रविवार रात करीब नौ बजे घटनास्थल के लिए रवाना हुआ और पूरी रात तलाश अभियान चलाया। सोमवार सुबह करीब 10 बजे अभियान पूरा हुआ। इस दौरान बुल्गारियाई पायलट की मौत की पुष्टि हुई, जबकि ब्रिटिश नागरिक को सुरक्षित निकाल लिया गया। उनकी स्थिति सुरक्षित बताई गई है।

मैक्सिम के शव को पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल धर्मशाला के शवगृह में रखा गया है।

पैराग्लाइडिंग की सुरक्षा पर उठे सवाल

कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। लगातार बदलते मौसम और तेज हवाओं के बीच हुए इस हादसे ने पैराग्लाइडिंग उड़ानों की सुरक्षा को लेकर फिर चिंता बढ़ा दी है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़