Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
राजनीति
27 Nov, 2026

दिल्ली में आज से भाजपा की दो दिवसीय रणनीतिक बैठक, 2027 चुनावों पर होगा महामंथन

दिल्ली के पूसा परिसर में शुक्रवार से शुरू हो रही भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक में 2027 के विधानसभा चुनावों की रणनीति और संगठन की मजबूती पर मंथन किया जाएगा।

नई दिल्ली, 27 नवंबर।

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय स्तर की संगठनात्मक बैठक शुक्रवार को दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, पूसा परिसर में शुरू हो रही है। 27 और 28 नवंबर तक चलने वाले इस आयोजन में पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व, राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश अध्यक्षों, राज्य प्रभारियों और संगठन महामंत्रियों की भागीदारी होगी। बैठक में 2027 में होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की तैयारियों, संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। दो दिनों के दौरान पांच सत्रों में संगठन की तैयारियों और चुनावी रणनीति की समीक्षा की जाएगी। बैठक दोपहर दो बजे शुरू होगी, जिसमें सभी 107 राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ अन्य संगठनात्मक प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। सभी पदाधिकारी सामूहिक रूप से बस से पूसा परिसर पहुंचेंगे और वहीं रुकेंगे। बैठक में किसी भी नेता के निजी सहायक को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

|
वीडियो फीचर

26/11 मुंबई हमला: समुद्री रास्ते से कैसे पहुंचे आतंकी? वो तथ्य जो कम चर्चा में आए


3 दिसंबर को बैंक हड़ताल! MP में 8 हजार कर्मचारी होंगे शामिल, बैंकिंग सेवाएं होंगी प्रभावित

UP – Unlimited Potential! योगी आदित्यनाथ का यूपी को लेकर दमदार जवाब 🔥

रियाद में हूती हमला, 2 भारतीय घायल | भारत ने जताई कड़ी नाराजगी

WhatsApp Web यूजर्स सावधान! सरकार ने दी साइबर सुरक्षा की चेतावनी

Loganathan Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अवैध निर्माण के मामलों में क्या बदला?

आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहें। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कुछ एकाग्रता की प्रवृत्ति बनेगी। पुराने मित्र मिलेगें। शुभांक-4-6-7

आज का मौसम

भोपाल

15° / 27°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़