29 मार्च 2026, नई दिल्ली:गृह मंत्रालय ने घोषणा की है कि दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) के 20 प्रतिशत पद अब पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित होंगे। इन पदों के लिए उन्हें फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट में छूट और आयु सीमा में ढील भी दी जाएगी।
यह संशोधन दिल्ली पुलिस (नियुक्ति और भर्ती) नियम, 1980 में हाल ही में किए गए बदलावों के तहत किया गया है। इसके अनुसार, सशस्त्र बलों में चार साल का कार्यकाल पूरा करने वाले अग्निवीरों को पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों में शामिल करने की केंद्र सरकार की व्यापक योजना को औपचारिक रूप दिया गया है। इस कदम से पूर्व अग्निवीरों को सुरक्षा बलों में शामिल होने का मार्ग आसान होगा।











