फर्रुखाबाद, 19 मार्च।
पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बुधवार देर रात प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए कमालगंज थाना प्रभारी को पद से हटा दिया। इसके साथ ही एक चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया गया।
एसपी आरती सिंह ने बताया कि कमालगंज थाना प्रभारी अवध नारायण पांडे का तबादला कर उन्हें आयोग सेल का प्रभारी बनाया गया है। वहीं पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक ललित कुमार को कमालगंज थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा सिविल लाइन चौकी इंचार्ज रमाशंकर पांचाल को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसपी ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल आमद-रवानगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।











