पुलिस मुख्यालय के चर्चे
12 Mar, 2026

 बड़े साहब के बड़े-बड़े फरमान

संभागीय मुख्यालय पर बैठे एक बड़े साहब इन दिनों अपने सभी जिलों और थानों को फरमानों के जरिए नियंत्रित करने की कोशिश में हैं, लेकिन इतना भरमार फरमान देखकर अधिकारी उलझन में हैं…

संभागीय मुख्यालय पर बैठे एक बड़े साहब इन दिनों अपने सभी जिलों और थानों को फरमानों के जरिए नियंत्रित करने की कोशिश में जुटे हुए हैं। रोज नए-नए आदेश जारी हो रहे हैं, लेकिन हाल यह है कि एक फरमान पर अमल शुरू हो, उससे पहले ही दूसरा फरमान सामने आ जाता है।

नतीजा यह है कि अधिकारी और थाना प्रभारी दोनों ही उलझन में हैं कि आखिर पहले किस आदेश पर अमल करें। साहब चाहते हैं कि सब कुछ उनके हिसाब से चले, लेकिन फरमानों की इतनी भरमार हो गई है कि कोई भी उन्हें पूरी तरह निभा नहीं पा रहा। अब चर्चा यह भी है कि रोज-रोज के फरमानों से परेशान कई थाना प्रभारी साहब की रवानगी का इंतजार कर रहे हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़