Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
हरियाणा
08 Jul, 2026

फरीदाबाद में पार्किंग का संकट, ढाई साल में चोरी हुए 3900 वाहन

फरीदाबाद में स्थायी पार्किंग के अभाव के कारण पिछले ढाई साल में 3900 से अधिक वाहन चोरी हो चुके हैं, जिससे लोगों में भारी रोष है।

फरीदाबाद, 08 जुलाई।

औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में पार्किंग का अभाव अब वाहन स्वामियों के लिए जी का जंजाल बन गया है। शहर में स्थायी पार्किंग स्थलों की भारी कमी है, जिसका सीधा फायदा वाहन चोर उठा रहे हैं। आलम यह है कि पिछले ढाई साल के भीतर ही शहर से लगभग 3900 वाहन चोरी हो चुके हैं। इन चोरी गए वाहनों की कुल कीमत 25 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।

आंकड़ों पर गौर करें तो साल 2024 में 1676, 2025 में 1554 और 2026 में अब तक 645 वाहनों पर हाथ साफ किया जा चुका है। शहर में करीब 16 लाख पंजीकृत वाहन हैं, लेकिन निगम और अन्य विभाग आज तक पर्याप्त पार्किंग विकसित करने में नाकाम रहे हैं। मजबूरन लोग अपने वाहन सड़क किनारे खड़े करने को विवश हैं, जो चोरों के लिए आसान लक्ष्य बन जाते हैं।

डबुआ मंडी, एनआईटी, ओल्ड फरीदाबाद और बल्लभगढ़ जैसे प्रमुख बाजारों में खरीदारी के लिए आने वाले हजारों लोगों को पार्किंग की समस्या झेलनी पड़ती है। फिलहाल व्यवस्थित पार्किंग सिर्फ मेट्रो स्टेशनों पर ही उपलब्ध है। राहत की बात यह है कि ओल्ड फरीदाबाद में बन रही मल्टीलेवल पार्किंग का काम अंतिम दौर में है, जिसके जल्द शुरू होने की उम्मीद है।

पुलिस ने इन वारदातों पर लगाम लगाने के लिए अपनी कार्रवाई तेज की है। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, बीते ढाई वर्षों में पुलिस ने कुल 1750 वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों का दावा है कि बड़ी संख्या में मामलों का खुलासा कर चोरों को सलाखों के पीछे भेजा गया है, फिर भी चोरी की घटनाओं पर पूरी तरह रोक लगना अभी बाकी है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़