अपराध
01 Jul, 2026

50 हजार का इनामी बदमाश सुल्तानपुर से गिरफ्तार, 12 साल पुरानी लूट में था वांछित

फतेहपुर पुलिस और एसटीएफ ने 12 साल पुराने नौ लाख की लूट के मामले में 50 हजार के इनामी अपराधी को सुल्तानपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

फतेहपुर, 01 जुलाई।

फतेहपुर पुलिस और एसटीएफ लखनऊ की संयुक्त टीम ने 12 साल पुराने लूट के मामले में वांछित 50 हजार के इनामी अपराधी को दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपी बाबा उर्फ मुन्ना को सुल्तानपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया है।

यह मामला वर्ष 2014 का है, जब अहीपुर निवासी श्रीपाल पांडेय से अज्ञात बदमाशों ने नौ लाख रुपये लूट लिए थे। इस घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी प्रयागराज ने आरोपी पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार, मुखबिर की सटीक सूचना पर औंग थाना पुलिस और एसटीएफ की टीम ने घेराबंदी कर सुल्तानपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र से उसे गिरफ्तार किया। पुलिस पहले ही मामले के अन्य चार आरोपियों को पकड़कर चार लाख रुपये बरामद कर चुकी है।

आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ 2016 में भी मुकदमा दर्ज किया गया था। कोर्ट में पेशी के बाद अपराधी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से काफी समय से फरार चल रहे अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 32°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़