अंतरराष्ट्रीय संबंध
01 Jul, 2026

भारत दौरे पर जापान की पीएम ताकाइची, कल मोदी के साथ शिखर वार्ता

जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची अपनी पहली भारत यात्रा पर दिल्ली पहुंच रही हैं जहां वे पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए शिखर सम्मेलन में भाग लेंगी।

नई दिल्ली, 1 जुलाई।

जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची तीन दिवसीय यात्रा पर आज शाम दिल्ली पहुंच रही हैं। प्रधानमंत्री के तौर पर यह उनकी पहली भारत यात्रा है। वह कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगी।

इस शिखर सम्मेलन में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के हर पहलू पर चर्चा होगी। साथ ही क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार साझा किए जाएंगे। भारत और जापान की दोस्ती सदियों पुरानी सांस्कृतिक विरासत और लोकतंत्र जैसे साझा मूल्यों पर आधारित है।

साल 2014 में दोनों देशों के रिश्तों को विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी का दर्जा मिला था। 2027 में राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने से पहले दोनों देशों के बीच व्यापार, आर्थिक सुरक्षा, रक्षा और विज्ञान जैसे क्षेत्रों में सहयोग और गहरा हो रहा है।

दोनों देशों के बीच व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता 1 अगस्त 2011 से प्रभावी है। वित्त वर्ष 2025-26 में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 27 अरब डॉलर को पार कर गया है। जापान भारत में पांचवां सबसे बड़ा निवेशक है। अप्रैल 2000 से मार्च 2026 तक जापान ने भारत में 48.17 अरब डॉलर का निवेश किया है। योग और बौद्ध धर्म जैसी सांस्कृतिक गतिविधियों के जरिए भी दोनों देशों के लोग आपस में जुड़े हुए हैं।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 32°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़