प्रशासनिक खबरें
01 Jul, 2026

सिवनी में मुख्यमंत्री का धान महोत्सव: किसानों को करोड़ों की सौगात, कोदो-कुटकी उत्पादकों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सिवनी में राज्य-स्तरीय धान महोत्सव के दौरान कोदो-कुटकी उत्पादकों को प्रोत्साहन राशि का वितरण करेंगे और करोड़ों की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।

भोपाल, 1 जुलाई।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सिवनी जिले में आयोजित राज्य-स्तरीय 'धान महोत्सव' में शिरकत करेंगे। इस आयोजन के माध्यम से मुख्यमंत्री जिले को 494.161 करोड़ रुपये की लागत वाली 629 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इस दौरान विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया जाएगा।

महोत्सव का प्रमुख आकर्षण कोदो-कुटकी उत्पादक किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करना है। मुख्यमंत्री 'सिंगल क्लिक' के जरिए राज्य के 3,941 किसानों के बैंक खातों में 2 करोड़ 82 लाख 99 हजार 300 रुपये की प्रोत्साहन राशि हस्तांतरित करेंगे। यह सहायता 1,000 रुपये प्रति क्विंटल की दर से दी जा रही है, जिसका उद्देश्य श्रीअन्न (मिलेट्स) के उत्पादन को प्रोत्साहित करना और किसानों की आय में बढ़ोतरी करना है।

इस अवसर पर एक थीम-आधारित विकास प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी, जिसमें आधुनिक कृषि तकनीक, प्राकृतिक खेती, जीआई टैग उत्पाद, स्व-सहायता समूहों की हस्तशिल्प कला, और किसान क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध होगी। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना और स्थानीय सांसद सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 32°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़