शेयर बाज़ार
01 Jul, 2026

भारतीय शेयर बाजार का शानदार प्रदर्शन, सेंसेक्स और निफ्टी में दिखी मजबूती

भारतीय शेयर बाजार में आज सुबह से ही खरीदारी का माहौल है जिससे सेंसेक्स और निफ्टी में मजबूती बनी हुई है।

नई दिल्ली, 1 जुलाई।

आज भारतीय शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत सकारात्मक रही है। सुबह बाजार के खुलते ही मामूली बढ़त देखने को मिली, जिसके बाद निवेशकों की सक्रियता से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों में तेजी का सिलसिला चल पड़ा। हालांकि, कुछ स्तरों पर मुनाफावसूली के कारण हल्की बिकवाली भी दर्ज की गई, फिर भी बाजार की बढ़त बरकरार रही। शुरुआती एक घंटे के कारोबार के बाद सेंसेक्स में 0.52 प्रतिशत और निफ्टी में 0.51 प्रतिशत की मजबूती बनी हुई थी।

बाजार में दिग्गज शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी, नेस्ले, हिंदुस्तान यूनिलीवर और अल्ट्राटेक सीमेंट जैसे प्रमुख शेयर 2.01 प्रतिशत से 2.99 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। इसके उलट टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक्नोलॉजी, डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के शेयरों पर दबाव दिखा और ये 0.77 से 2.08 प्रतिशत तक नीचे रहे। कुल 2,732 सक्रिय शेयरों में से 1,837 शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में हैं, जबकि 895 शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।

सूचकांकों के आंकड़ों पर गौर करें तो सेंसेक्स 66.54 अंक की बढ़त के साथ 76,545.21 पर खुला। बाजार में लिवाली का जोर बना रहने के कारण सुबह 10:15 बजे तक यह 395.44 अंक की मजबूती के साथ 76,874.11 के स्तर पर था। इसी तरह निफ्टी ने भी 31.90 अंक की उछाल के साथ 23,897.65 पर शुरुआत की। सुबह 10 बजे के करीब निफ्टी 23,996.40 के स्तर तक पहुंचा और सुबह 10:15 बजे 122.15 अंक की बढ़त के साथ 23,987.90 पर कारोबार कर रहा था। ज्ञात हो कि पिछले सत्र में दोनों सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए थे।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 32°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़