शेयर बाज़ार
01 Jul, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट का दौर, सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट

घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ग्राहकों को राहत मिली है।

नई दिल्ली, 1 जुलाई।

घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान नरमी देखी जा रही है। चेन्नई को छोड़कर देश के अधिकांश बाजारों में सोना 250 रुपये से लेकर 420 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है। चेन्नई में गिरावट का रुख और अधिक है, जहां भाव में 1,000 रुपये से 1,090 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की कमजोरी दर्ज की गई है। साथ ही, चांदी की चमक भी फीकी पड़ी है और इसके दाम 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक गिर गए हैं।

कीमतों में सुधार के बाद देश के अधिकांश बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,42,050 रुपये से 1,43,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,30,210 रुपये से 1,31,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी आज 2,34,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

शहरों के अनुसार स्थिति देखें तो दिल्ली, जयपुर और लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1,42,200 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,42,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर है। वहीं, अहमदाबाद, भोपाल और पटना में इसकी कीमत 1,42,100 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना सबसे अधिक 1,43,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट सोने की कीमतों में भी इसी अनुपात में बदलाव देखा गया है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 32°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़