मुंबई, 01 जुलाई।
सुपरस्टार यश की आगामी फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' का नया वीडियो 'लेडीज एंड लेडीज' रिलीज कर दिया गया है। इस वीडियो ने फिल्म की दुनिया को एक नया आयाम दिया है, जिसमें पर्दे पर नजर आने वाली दमदार महिला किरदारों की पहली झलक दिखाई गई है।
वीडियो में नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी का प्रभावशाली अंदाज दर्शकों को आकर्षित कर रहा है। रहस्य और स्टाइल से भरपूर यह झलक बताती है कि फिल्म में ये महिलाएं न केवल कहानी का अहम हिस्सा होंगी, बल्कि वे ही कथानक की दिशा भी तय करेंगी।
यश खुद इस वीडियो में अपने सिग्नेचर हाई-इम्पैक्ट एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। वीडियो की शुरुआत एक चेतावनी से होती है कि यह दुनिया बच्चों के लिए नहीं है, जो फिल्म के डार्क और स्टाइलिश मिजाज को उजागर करती है।
गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी यह फिल्म केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस की प्रस्तुति है। इसे कई भाषाओं में तैयार किया गया है और यह 26 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह फिल्म न केवल कन्नड़ और अंग्रेजी में शूट की गई है, बल्कि इसे हिंदी सहित अन्य भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा।
यहाँ देखें-


















