पुलिस मुख्यालय के चर्चे
12 Mar, 2026

हमसे न हो पाएगा

पिछले दिनों एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने अपने सहयोगियों को एक बड़ा टास्क सौंपा। आदेश था कि ड्रग सप्लायरों के नेटवर्क पर ऐसा अभियान चलाया जाए कि गिरोह की जड़ हिल जाए, लेकिन तभी…

पिछले दिनों एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने अपने सहयोगियों को एक बड़ा टास्क सौंपा। आदेश था कि ड्रग सप्लायरों के नेटवर्क पर ऐसा अभियान चलाया जाए कि ड्रग पेडलर गिरोह की जड़ ही हिल जाए। कुछ जगह कार्रवाई शुरू भी हुई, लेकिन जहां-जहां राजनीतिक दखलअंदाजी सामने आई, वहां अभियान की रफ्तार अचानक धीमी पड़ गई।

जब बड़े अधिकारी ने प्रगति पूछी तो जवाब सार्वजनिक मंच पर नहीं, बल्कि एकांत में मिला—“साहब, हमसे न हो पाएगा।” वजह भी कम दिलचस्प नहीं थी। कुछ दिन पहले ही एक पुलिस अधिकारी को एक माननीय के कारण अपना इलाका छोड़कर भोपाल में ‘वनवास’ काटते देखा गया था। बस, वही नजारा देखकर कई लोगों ने समझ लिया कि कुछ मामलों में जोश से ज्यादा होश रखना ही बेहतर है।

|
आज का राशिफल

जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता चला जाएगा। पर प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। आत्मीय श्रेष्ठता बनेगी। शुभांक-2-5-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 27°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़