पुलिस मुख्यालय के चर्चे
12 Mar, 2026

 जांच तो हो गई, लेकिन कार्रवाई का इंतजार

लगभग एक साल पहले एक ऐसा मामला सामने आया था जिसने पुलिस महकमे की खूब किरकिरी कराई, लेकिन अब कार्रवाई अभी तक…

लगभग एक साल पहले एक ऐसा मामला सामने आया था जिसने पुलिस महकमे की खूब किरकिरी कराई थी। उस प्रकरण में पुलिस अपने कारनामों के कारण दूर-दूर तक चर्चा में रही। स्थिति कुछ ऐसी बनी कि गलती एक अधिकारी की थी, लेकिन कटघरे में कई लोगों को खड़ा होना पड़ा। उस समय बड़े-बड़े दावे किए गए थे कि जीरो टॉलरेंस की नीति है और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

लेकिन समय बीतने के साथ मामला ठंडा पड़ गया। जांच पूरी हो चुकी है, लेकिन कार्रवाई की फाइलें अभी भी धूल फांक रही हैं। अब सबको इंतजार है कि आखिर वह दिन कब आएगा जब अनुमति मिलेगी और कार्रवाई का पहिया आगे बढ़ेगा।

|
आज का राशिफल

जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता चला जाएगा। पर प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। आत्मीय श्रेष्ठता बनेगी। शुभांक-2-5-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 27°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़