गुवाहाटी, 26 मार्च।
कामरूप (मेट्रो) जिले में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता प्रशासन ने सुनिश्चित की है। अधिकारियों ने कहा कि जिले में ईंधन का भंडार पर्याप्त है और वर्तमान समय में किसी कमी की कोई संभावना नहीं है।
बीती रात जारी किए गए क्षेत्रीय रिपोर्ट के अनुसार, पेट्रोल और डीजल का स्टॉक पर्याप्त स्तर पर है। प्रशासन ने भविष्य में भी किसी तरह की कमी की आशंका को खारिज किया है।
लोगों से अपील की गई है कि वे घबराकर अनावश्यक खरीदारी न करें। ईंधन उपलब्धता से संबंधित किसी भी शिकायत के लिए 1077 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।











