पूर्वी सिंहभूम, 14 फ़रवरी।
होली पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने टाटानगर सहित विभिन्न स्टेशनों से चलने वाली टीओडी स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों का संचालन पूर्व निर्धारित समय, ठहराव और रेक संरचना के अनुसार ही किया जाएगा। इससे टाटानगर और आसपास के यात्रियों को त्योहार में घर आने-जाने में बड़ी राहत मिलेगी।
टाटानगर के यात्रियों के लिए सबसे अहम ट्रेन 08185/08186 हटिया–दुर्ग–हटिया स्पेशल है, जिसकी सेवा 03 मार्च से 31 मार्च 2026 (वापसी 01 अप्रैल 2026 तक) के बीच 9 अतिरिक्त ट्रिप के साथ जारी रहेगी। यह ट्रेन टाटानगर होकर गुजरती है और छत्तीसगढ़, झारखंड तथा ओडिशा की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण है।
इसके अलावा 08007/08008 शालीमार–विजयनगरम–शालीमार स्पेशल तथा 08011/08012 विजयनगरम–पुरी–विजयनगरम स्पेशल की अवधि भी मार्च अंत तक बढ़ा दी गई है। पुरी रूट पर चलने वाली 02839/02840 शालीमार–पुरी–शालीमार स्पेशल को भी 01 मार्च से 30 मार्च 2026 तक 5 अतिरिक्त फेरे के लिए विस्तारित किया गया है, जिससे ओडिशा जाने वाले यात्रियों को सुविधा होगी।












