रायपुर, 26 मार्च 2026।
ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दुर्ग-हरिद्वार-दुर्ग के मध्य समर स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा, जिससे यात्रियों को कंफर्म बर्थ के साथ आरामदायक यात्रा की सुविधा मिल सके।
दुर्ग से हरिद्वार के लिए गाड़ी संख्या 08743, साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन 19 अप्रैल से 28 जून 2026 तक 11 फेरों के लिए प्रत्येक रविवार को चलेगी। इस ट्रेन के परिचालन से यात्रियों को विशेष सुविधा प्राप्त होगी और उनकी यात्रा सुचारू रूप से संपन्न होगी।
इसी प्रकार हरिद्वार से दुर्ग लौटने वाली गाड़ी संख्या 08744, साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन 20 अप्रैल से 29 जून 2026 तक 11 फेरों के लिए प्रत्येक सोमवार को चलेगी। इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रमुख स्टेशनों दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, उसलापुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल एवं उमरिया में निर्धारित किया गया है।
यात्रियों से अपील की गई है कि वे टिकट बुकिंग समय पर कर लें ताकि समर स्पेशल ट्रेन का लाभ ले सकें और यात्रा सुगम हो।












