प्रेरक कहानियाँ
31 Mar, 2026

ईमानदारी की बही

ग्वालियर में चौबे जी की सच्चाई और उनके पुत्र रामदेव की पितृ-आज्ञा ने दिखाया कि आज भी जीवन में ईमानदारी और श्रद्धा का महत्व है।

चौबे जी पुलिस विभाग में कार्यरत एक ऐसे सज्जन थे, जिनकी पहचान उनकी सच्चाई, स्पष्टवादिता और ईमानदारी से होती थी। वे जब भी हमारी दुकान से कपड़ा उधार लेते, समय से पहले ही पूरे रुपए चुका देते। उनके व्यवहार में न कोई चालाकी थी, न ही लेन–देन में कोई अस्पष्टता।
एक बार वे फिर कपड़ा उधार लेकर अपने गाँव चले गए। उन्हें क्या पता था कि यह उनकी जीवन-यात्रा का अंतिम पड़ाव होगा। गाँव पहुँचते ही वे गंभीर रूप से बीमार पड़ गए और स्वयं ही समझ गए कि अब बचना कठिन है।
यह समाचार जब उनके इकलौते पुत्र रामदेव को मिला, तो वह तुरंत ग्वालियर से गाँव आ पहुँचा। अंतिम समय में चौबे जी ने बेटे का हाथ थामकर अत्यंत गंभीर स्वर में कहा—
“रामदेव… एक बात कभी मत भूलना। मैं ग्वालियर में भूरा सेठ की दुकान से कपड़ा उधार लाया था। मेरे जाने के बाद उनके पूरे रुपए जरूर चुका देना।”
कुछ ही दिनों बाद चौबे जी की जीवन-लीला समाप्त हो गई।
रामदेव को अपनी सर्विस ज्वाइन करनी थी, इसलिए वह ग्वालियर लौट आया।
इधर हमें जब चौबे जी के स्वर्गवास का समाचार मिला, तो मन भारी हो गया। हमने सोचा—
“चौबे जी तो बड़े सच्चे और ईमानदार थे। यदि उनके खाते में हमारे रुपए बाकी हैं, तो भगवान की बही में भी जरूर बाकी निकल रही होगी। कहीं उन्हें इसका दंड न मिल जाए।”
बस, यही सोचकर हमने अपनी जेब से पैसे निकालकर दुकान के गल्ले में रख दिए और खाते में जमा कर दिए।
करीब पाँच–सात दिन बाद रामदेव हमारी दुकान पर आए और सीधे बोले—
“पिताजी की तरफ कितने रुपए बाकी हैं?”
हमने सहजता से कहा—
“कुछ भी नहीं।”
वे चौंक गए। बोले—
“पिताजी ने तो मरने से पहले मुझे साफ कहा था कि रुपए देकर आना।”
हम दोनों के बीच काफी बहस हुई। अंततः उन्होंने कहा—
“खाता निकालकर दिखाइए।”
हमने खाता निकाल दिया।
उन्होंने जमा की तारीख देखी और हल्के से मुस्कराकर बोले—
“मेरे पिताजी तो इस तारीख से दस दिन पहले ही स्वर्ग सिधार चुके थे। फिर ये रुपए कौन जमा कर गया? क्या वे स्वर्ग से आकर हिसाब चुकाने आए थे?”
हमने कहा—
“खाते में जमा है, इसलिए हम रुपए नहीं लेंगे।”
वे हँसते हुए बोले—
“तो फिर आप झूठे हैं और आपका खाता भी झूठा है।”
उस क्षण हमें लगा—
“ये सचमुच अपने पिता जैसे ही सच्चे और स्पष्टवादी पुत्र हैं।”
आख़िरकार हमने पूरी सच्चाई उन्हें बता दी और निवेदन किया—
“भाई, चौबे जी हमारे मित्र थे, हमारे लिए आदरणीय थे। कृपा करके…”
लेकिन वे नहीं माने।
हठपूर्वक उन्होंने पूरे रुपए हमें देकर ही दम लिया।
आज के इस घोर कलयुग में भी ऐसी मिसालें मिल जाती हैं, जो मन को श्रद्धा से भर देती हैं।
धन्य हैं ऐसे पिता, जिन्होंने जीवनभर सच्चाई का मार्ग अपनाया,
और धन्य है वह पुत्र, जिसने पितृ-आज्ञा को धर्म समझकर निभाया। 
अभिमान का अंत, विनम्रता की विजय।
|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

अमेरिका और चीन के प्रभाव से दूर स्वतंत्र वैश्विक गठबंधन बनाने की अपील

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देशों से किसी एक महाशक्ति पर निर्भर न रहने और लोकतंत्र तथा अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित नई वैश्विक व्यवस्था बनाने का आह्वान किया।

मालदीव में जनमत संग्रह और मेयर चुनाव में सत्ताधारी दल को झटका

संवैधानिक बदलावों को जनता ने नकारा और मेयर चुनावों में विपक्ष के बेहतर प्रदर्शन से सरकार की राजनीतिक स्थिति कमजोर होती नजर आई।

रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में पांच लोगों की मौत कई घायल

रातभर चले हमलों में रिहायशी इलाकों और बाजारों को निशाना बनाया गया जिससे कई शहरों में नुकसान हुआ और सुरक्षा स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएं, बताया करुणा और एकता का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और समाज में करुणा, क्षमा और भाईचारे का संदेश साझा किया।

राष्ट्र प्रथम का मंत्र अपनाएं, युवाओं से नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान

उपराष्ट्रपति ने छात्रों को राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने और नशामुक्त, सशक्त समाज निर्माण के लिए तकनीक व मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

पीएनजी कनेक्शन की संख्या में 3.42 लाख का इजाफा

पेट्रोलियम मंत्रालय ने पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाने और एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, साथ ही वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को बढ़ावा दिया है।

ईरान ने अमेरिकी ए-10 विमान को मार गिराने का दावा दिया, क्षेत्र में तनाव बढ़ा

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी ए-10 विमान मार गिराने का दावा किया और क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सफाई को दी प्राथमिकता

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समीक्षा बैठक में यात्रियों की सुविधा, स्टेशन की सफाई, सुरक्षा और समयपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

बैंक ऑफ अमेरिका ने एपस्टीन पीड़ितों के लिए 72.5 मिलियन डॉलर का निपटान किया

बैंक ऑफ अमेरिका ने जेफरी एपस्टीन से जुड़े सेक्स क्राइम के पीड़ितों के साथ $72.5 मिलियन का समझौता किया, जिसमें करीब 75 महिलाओं के शामिल होने की उम्मीद है।

ट्रम्प के मजाक और सैन्य विवाद से स्टारमर-यूएस रिश्ते संकट में

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा स्टारमर का मजाक उड़ाने और ब्रिटेन की सैन्य नीति पर हमला करने के बाद यूके और अमेरिका के संबंध गहरे संकट में हैं और सुधार मुश्किल प्रतीत होता है।