मध्य-पूर्व
20 Mar, 2026

ईरान-इजराइल संघर्ष : एफ-35 विमान और रिफाइनरी पर हमले का दावा

ईरान ने अमेरिकी एफ-35 विमान और इजराइल की रिफाइनरी पर हमले का दावा किया और मध्य पूर्व में तनाव और व्यापक हो गया।

तेहरान/तेल अवीव, 20 मार्च 2026।

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच छिड़ा युद्ध 21वें दिन और व्यापक हो गया है। इस जंग में संभवतः पहली बार अमेरिका की सैन्य क्षमता को तगड़ी चोट लगी है। ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिकी एफ-35 लड़ाकू विमान को नुकसान पहुंचाया और इजराइल की रिफाइनरी पर बमबारी कर उसे उड़ाने की कोशिश की। ईरान ने एफ-35 पर हमले का वीडियो भी जारी किया है।

रिपोर्टों के अनुसार, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने एफ-35 पर हमले का वीडियो फुटेज जारी किया है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने स्वीकार किया कि एक एफ-35 जेट को मिशन के दौरान इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी और विमान को मिडिल-ईस्ट के किसी देश में उतारा गया। विमान के पायलट सुरक्षित हैं और घटना की जांच जारी है। एफ-35 दुनिया के सबसे एडवांस लड़ाकू विमानों में से एक है और इसकी कीमत 100 मिलियन डॉलर से अधिक बताई जाती है।

ईरान ने कहा कि उसने इजराइली हमलों का जवाब देते हुए तेल अवीव में रिफाइनरी पर जोरदार बमबारी की है। इसके कारण कतर एनर्जी की लिक्विफाइड नेचुरल गैस एक्सपोर्ट क्षमता का 17 प्रतिशत हिस्सा ठप हो गया, जिससे सालाना राजस्व में अनुमानित 20 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है और यूरोप तथा एशिया को आपूर्ति पर खतरा मंडरा रहा है।

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वे जंग जीत रहे हैं और ईरान बर्बादी की ओर बढ़ रहा है। हिजबुल्लाह ने उत्तरी इजराइल के मार्गलियोट कस्बे और नबातियेह प्रांत के मारौन अल-रास इलाके में इजराइली सैनिकों को निशाना बनाने का दावा किया है।

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने चेतावनी दी कि अगर अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस संकट के खिलाफ मजबूती से नहीं खड़ा होता, तो इसका असर कई देशों पर पड़ेगा। इस बीच यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत हुई, जिसमें क्षेत्र की स्थिति और वैश्विक शांति पर असर पर चर्चा हुई।

यूएई की सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, दोनों नेताओं ने ईरान पर आरोप लगाया कि वह नागरिकों, इमारतों और बुनियादी ढांचे को निशाना बना रहा है, जो अंतरराष्ट्रीय कानून और देशों की संप्रभुता का उल्लंघन है। ट्रंप ने हमलों की निंदा की और यूएई तथा क्षेत्र के अन्य देशों के साथ अमेरिका की एकजुटता जताई।

फ्रांस के विदेशमंत्री जीन-नोएल बारो ने शुक्रवार को अचानक इजराइल दौरा किया। इस दौरे में वे इजराइल के नेताओं से क्षेत्रीय सुरक्षा, मानवीय सहायता और मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव को कम करने के मुद्दों पर बातचीत करेंगे। इससे पहले वह लेबनान की राजधानी बेरूत में युद्धविराम की कोशिशों पर चर्चा कर चुके हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

आईपीएल 2026 में आरसीबी की दमदार जीत से सीएसके पर 43 रन की बड़ी बढ़त

धमाकेदार बल्लेबाजी और सटीक गेंदबाजी के दम पर आरसीबी ने विशाल स्कोर खड़ा कर मुकाबले में पूरी तरह दबदबा बनाया और सीएसके को पीछे छोड़ दिया।

ग्वालियर चिड़ियाघर में सफेद बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया

गांधी प्राणी उद्यान में जन्मे तीन शावकों में एक सफेद और दो रॉयल बंगाल टाइगर शामिल हैं सभी शावक स्वस्थ हैं और विशेष निगरानी में रखे गए हैं।

अमेरिका और चीन के प्रभाव से दूर स्वतंत्र वैश्विक गठबंधन बनाने की अपील

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देशों से किसी एक महाशक्ति पर निर्भर न रहने और लोकतंत्र तथा अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित नई वैश्विक व्यवस्था बनाने का आह्वान किया।

मालदीव में जनमत संग्रह और मेयर चुनाव में सत्ताधारी दल को झटका

संवैधानिक बदलावों को जनता ने नकारा और मेयर चुनावों में विपक्ष के बेहतर प्रदर्शन से सरकार की राजनीतिक स्थिति कमजोर होती नजर आई।

रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में पांच लोगों की मौत कई घायल

रातभर चले हमलों में रिहायशी इलाकों और बाजारों को निशाना बनाया गया जिससे कई शहरों में नुकसान हुआ और सुरक्षा स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएं, बताया करुणा और एकता का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और समाज में करुणा, क्षमा और भाईचारे का संदेश साझा किया।

राष्ट्र प्रथम का मंत्र अपनाएं, युवाओं से नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान

उपराष्ट्रपति ने छात्रों को राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने और नशामुक्त, सशक्त समाज निर्माण के लिए तकनीक व मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

पीएनजी कनेक्शन की संख्या में 3.42 लाख का इजाफा

पेट्रोलियम मंत्रालय ने पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाने और एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, साथ ही वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को बढ़ावा दिया है।

ईरान ने अमेरिकी ए-10 विमान को मार गिराने का दावा दिया, क्षेत्र में तनाव बढ़ा

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी ए-10 विमान मार गिराने का दावा किया और क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सफाई को दी प्राथमिकता

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समीक्षा बैठक में यात्रियों की सुविधा, स्टेशन की सफाई, सुरक्षा और समयपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।