Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अंतरराष्ट्रीय संबंध
05 Nov, 2026

कपड़ा सचिव नीलम शमी राव के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने किया इटली के प्रातो का दौरा

कपड़ा मंत्रालय की सचिव नीलम शमी राव के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने इटली के प्रातो का दौरा कर दोनों देशों के बीच कपड़ा क्षेत्र में आपसी सहयोग को बढ़ावा दिया है।

प्रातो, 05 नवंबर।

भारत और इटली के बीच वस्त्र व फैशन उद्योग में आपसी सहयोग को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कपड़ा मंत्रालय की सचिव नीलम शमी राव एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ इन दिनों इटली के दौरे पर हैं। अपनी यात्रा के तीसरे चरण में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने इटली के जाने-माने कपड़ा हब 'प्रातो' का दौरा किया।

मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार को नीलम शमी राव ने 'कॉन्फिंडस्ट्रिया टोस्काना नॉर्ड' के अध्यक्ष के साथ द्विपक्षीय चर्चा की। इसके उपरांत आयोजित विशेष संगोष्ठी में दोनों देशों के बीच तकनीकी साझेदारी, औद्योगिक निवेश और मजबूत संबंधों पर विशेष जोर दिया गया।

इस आयोजन के दौरान आगामी 'भारत टेक्स 2027' को दुनिया भर के कपड़ा कारोबार के लिए एक बड़े मंच के रूप में रखा गया, जिससे दोनों देशों के व्यापारियों को नए कारोबार अवसर मिल सकें। संगोष्ठी के बाद भारतीय और इतालवी निर्माताओं के बीच आपसी व्यापार, माल की सप्लाई और नए करारों पर विचार के लिए सीधी बैठकें हुईं।

दौरे के अगले पड़ाव में प्रतिनिधिमंडल ने प्रातो की विभिन्न कपड़ा इकाइयों का जमीनी मुआयना किया। इस दौरान इतालवी उत्पादन कौशल, रिसाइक्लिंग आधारित कपड़ा अर्थव्यवस्था और पर्यावरण अनुकूल विनिर्माण तौर-तरीकों का बारीकी से अध्ययन किया गया।

भारत और यूरोपीय संघ के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते के मद्देनजर यह दौरा दोनों राष्ट्रों के बीच दीर्घावधि आर्थिक संबंधों को विस्तार देने और बाजारों तक पहुंच आसान बनाने की दिशा में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

|
वीडियो फीचर

लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ के संकल्प के साथ आज भोपाल में निकलेगी BJP की विशाल पदयात्रा


भोपाल में पहली बार एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026, 6 देशों की टीमें दिखाएंगी दमखम

आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के विरोध में देशव्यापी हड़ताल, 10 हजार से अधिक कर्मचारी शामिल

IDBI बैंक के निजीकरण के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, 10 हजार कर्मचारी शामिल

देवास में टीआई दिलीप पुरी को अंतिम विदाई

देवास शराब कांड पर सियासत तेज, मंत्री सारंग ने कांग्रेस को घेरा

आज का राशिफल

अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। अपने अधीनस्थ लोगों से कम सहयोग मिलेगा। बाहरी सहयोग की अपेक्षा रहेगी। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। समय नकारात्मक परिणाम वाला बन रहा है। शुभांक-1-5-7

आज का मौसम

भोपाल

18° / 30°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़