नई दिल्ली, 07 मार्च 2026।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुजरात के विधायक गोविंदभाई परमार के निधन पर शनिवार को गहरा शोक व्यक्त किया। दोनों नेताओं ने कहा कि परमार हमेशा समाज कल्याण और जनसेवा के कार्यों के लिए समर्पित रहे। गोविंदभाई परमार का 6 मार्च को 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर कहा कि गुजरात विधानसभा के सदस्य गोविंदभाई परमार के निधन की खबर से उन्हें गहरा दुख हुआ। उन्होंने लिखा कि परमार हमेशा समाज कल्याण के कामों के लिए समर्पित और प्रतिबद्ध थे। प्रधानमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की और परमार के परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि गुजरात से भाजपा विधायक गोविंदभाई परमार के निधन से उन्हें बहुत दुख हुआ। उन्होंने बताया कि परमार एक समर्पित जनसेवक थे जिन्होंने उमरेठ के लोगों की भलाई और विकास के लिए निरंतर काम किया।
गोविंदभाई परमार के निधन पर नेताओं और जनता ने शोक व्यक्त करते हुए उनकी याद में श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके समाज कल्याण और जनसेवा के कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा।










